अलवर

अलवर में फिर बढे कोरोना के केस, गुरुवार को सामने आए 49 नए केस, 133 ठीक भी हुए

अलवर में कोरोना पूरी तरह से नहीं थमा है। यहां गुरुवार को 49 पॉजिटिव मिले। इससे एक दिन पूर्व मात्र 16 संक्रमित मिले थे।

2 min read
Jun 17, 2021
अलवर में फिर बढे कोरोना के केस, गुरुवार को सामने आए 49 नए केस, 133 ठीक भी हुए

अलवर. जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण कम तो हो गया है, लेकिन पूरी तरह से थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना कभी कम तो कभी ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को अलवर जिले में 49 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जबकि मंगलवार को मात्र 16 मरीज सामने आए थे।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि जिले में बुधवार को 49 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। कोरोना से एक भी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, 133 पुराने संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। जिले के राजगढ़ में सबसे ज्यादा 14 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा मालाखेड़ा में 8, अलवर शहर में 7, लक्ष्मणगढ़ में 5, शाहजहांपुर में 5, बहरोड़ में 3, किशनगढ़बास में 3, खेरली में 2, कोटकासिम में 1 और मुण्डावर में 1 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

लगातार चौथे दिन कोई मौत नहीं

अलवर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से मौतों का ग्राफ अब थमने लगा है। चिकित्सा विभाग ने पिछले चार दिन से अलवर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से किसी मरीज की मौत होने की पुष्टि नहीं की है।

जिले में अब तक 59 हजार से ज्यादा संक्रमित

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 59 हजार के पार पहुंच गया है। जिले में अब तक 59 हजार 70 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के संक्रमण से अब तक 378 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, इन संक्रमितों में से 58 हजार 133 कोरोना मरीज सही हो चुके हैं।

ऑक्सीजन सपोर्ट पर 48 मरीज, 14 आईसीयू में

जिले में बुधवार को 96 कोरोना मरीज जिला अस्पतालों तथा 19 मरीज सीएसची में भर्ती रहे। 48 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं तथा 14 मरीज आईसीयू में भर्ती है। 14 मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा हुआ है। वहीं, 39 मरीज बेड आइसोलेशन तथा 518 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

एक्टिव केस घटकर 633 हुए

अलवर जिले में कोरोना एक्टिव केसों का ग्राफ लगातार तेजी से घटता जा रहा है। जिले में मंगलवार को 717 कोरोना एक्टिव केस थे। वहीं, बुधवार को घटकर 633 कोरोना एक्टिव केस रह गए।

------
कोरोना मीटर

नए मरीज 49
कुल संक्रमित 59070

रिकवर हो चुके 58133
एक्टिव केस 633

मौत 378

Published on:
17 Jun 2021 09:35 am
Also Read
View All