अलवर

अलवर में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगा, 10 हजार जांच में 4 पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस की संख्या घटी

अलवर जिले में बुधवार को 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिनमें से बहरोड़ में 2, बानसूर में 1 और मुण्डावर में 1 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

less than 1 minute read
Jul 08, 2021
Corona Virus Infection Slowing Down In Alwar District
अलवर में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगा, 10 हजार जांच में 4 पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस की संख्या घटी

अलवर. जिले में कोरोना वायरस अब थक कर रेंगने लगा। विगत एक सप्ताह से संक्रमण की रफ्तार दर भी 0.13 प्रतिशत रह गई है, लेकिन जिला अभी कोरोना फ्री नहीं हो पाया है। अलवर जिले में बुधवार को 4 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं, 37 पुराने संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीना ने बताया कि अलवर जिले में बुधवार को 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिनमें से बहरोड़ में 2, बानसूर में 1 और मुण्डावर में 1 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

उल्लेखनीय है कि अलवर जिले में अब 59 हजार 647 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं तथा 381 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, 59 हजार 54 मरीज सही हो चुके हैं।

होम आइसोलेशन में 276 मरीज

जिले में बुधवार को 10 कोरोना मरीज जिला अस्पतालों में भर्ती रहे। 5 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं तथा 3 मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा हुआ है। फिलहाल आईसीयू में कोई मरीज भर्ती नहीं है। 2 मरीज बेड आइसोलेशन तथा 276 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, जिले में फिलहाल 286 कोरोना एक्टिव केस हैं।

-कोरोना मीटर

नए मरीज 04

कुल संक्रमित 59647

रिकवर हो चुके 59054

एक्टिव केस 286

मौत 381

Published on:
08 Jul 2021 10:20 am