अलवर

अलवर SP ऑफिस के बाद कलेक्ट्रेट भी कोरोना की चपेट में, कलक्टर कार्यालय के कर्मचारी संक्रमित

कलक्टर व अतिरिक्त कलक्टर कार्यालय में कार्यरत दो सहायक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि सैनेटाइज कराने के बाद कलक्टर व अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम कार्यालय का कामकाज शुक्रवार को सुचारू रहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2020, 11:24 PM IST
Coronavirus In Alwar: Corona Positive Found In Alwar Collectrate
अलवर SP ऑफिस के बाद कलेक्ट्रेट भी कोरोना की चपेट में, कलक्टर कार्यालय के कर्मचारी संक्रमित

अलवर. अलवर जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पहले जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 24 जने कोरोना संक्रमित मिले थे अब कलक्ट्रेट परिसर में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। जिले में बढते कोरोना संक्रमण के कारण अब कलक्ट्रेट भी इससे अछूता नहीं रह सका है। कलक्टर व अतिरिक्त कलक्टर कार्यालय में कार्यरत दो सहायक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि सैनेटाइज कराने के बाद कलक्टर व अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम कार्यालय का कामकाज शुक्रवार को सुचारू रहा।सहायक कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे कार्यालय परिसर को सैनेटाइज कराया गया। बाद में जिला कलक्टर व अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर दैनिक कामकाज निपटाया तथा आमजन की समस्याएं सुनी।वहीं इससे पहले न्यायालय परिसर में भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

किशनगढ़बास ब्लॉक से 103 लोगों के सेंपल भेजे

किशनगढ़बास सीएचसी व क्षेत्र में पॉजिटिव के संपर्क में आए 65 लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए अलवर भेजे गए हैं जिनमें पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 50 लोग तथा 9 आईएलआई लक्षण वाले मरीज तथा 4 माइग्रेंट पर्सन तथा 2 अन्य शामिल हैं वहीं खैरथल सीएचसी से 38 सेपल जांच के लिए भेजे।

Published on: