हैवान पिता दोनों बेटियों को संबंध नहीं बनाने पर 4-5 लाख रुपए में बेचने और मां व दादी सहित दोनों बहनों को घर से बाहर निकालने की धमकियां दे रहा है...
अलवर। अलवर के भिवाड़ी में एक कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत सामने आई है। ये हैवान पिता बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार कर अपनी दो नाबालिग बेटियों पर अवैध शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। ऐसे में पिता की हरकतों से परेशान दोनों नाबालिग बेटियों को गांव में पड़ोसियों के घर रहकर रात बितानी पड़ रही है। अब दोनों बहनों ने पिता के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
4-5 लाख रुपए में बेचने और घर से निकालने की धमकी
भिवाड़ी के मुंडाना मेव गांव निवासी 16 और 17 साल की नाबालिग बहनों पर पिता की बुरी नजर भारी पड़ रही है। दोनों बहनों ने दादी और मानसिक रूप से दिव्यांग मां की देखभाल के लिए पढ़ाई छोड़ दी हैं। हैवान पिता दोनों बेटियों को संबंध नहीं बनाने पर 4-5 लाख रुपए में बेचने और मां व दादी सहित दोनों बहनों को घर से बाहर निकालने की धमकियां दे रहा है।
पड़ोसी के घर लिया सहारा
हैवान पिता की हरकतों से तंग आकर दोनों बहने गांव में ही पड़ोसियों के पास रहकर अपनी आबरू बचाने को मजबूर हैं। अब ऐसे में दोनों नाबालिग बहनों ने पिता के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का मामला थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों बहनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपी पिता की तलाश में जुट गई हैं।
इधर... गृहक्लेश से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी
दौसा में गृहक्लेश से परेशान एक युवती ने आज सवेरे अपने घर के किचन में फांसी लगा ली। सवेरे जब परिवार के सदस्यों ने किचन का गेट बंद पाया, तब जाकर मामला खुला। परिजनों ने गेट तोड़ा तो देखा कि अंदर महिला फांसी के फंदे पर लटकी थी। मामले की जांच कर रही मंडावर पुलिस ने बताया कि सोनिया की शादी कुछ साल पहले हुई थी। वह गृहक्लेश के चलते परेशान थी। सोनिया के परिजनों को भी आज सेवेरे पुलिस ने सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है