अलवर

Alwar News: बाबा श्याम का निशान लेकर पैदल यात्रा पर निकले थे त्रिलोक, हार्ट अटैक से मौत, बिलखते रह गए दो मासूम

खाटूधाम मेले की पैदल यात्रा के दौरान युवक त्रिलोक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जिससे गांव में मातम छा गया। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक कारण माना जा रहा है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
less than 1 minute read
Feb 25, 2026
Khatu devotee dies of heart attack, death due to heart attack, Khatu devotee dies of heart attack, Alwar News, Rajasthan News
मृतक त्रिलोक। फाइल फोटो- पत्रिका

बहरोड़। उपखंड के कांकरदोपा गांव में उस समय मातम पसर गया, जब खाटूधाम मेले में पैदल जा रहे त्रिलोक (33) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कांकरदोपा निवासी सुंदरलाल के पुत्र त्रिलोक (उर्फ बोस) अपने गांव के अन्य श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ बाबा श्याम का ध्वज (निशान) लेकर पैदल यात्रा पर निकले थे।

त्रिलोक की तबीयत बिगड़ी

यह जत्था सीकर जिले के कांवट के समीप पहुंचा, तो अचानक त्रिलोक की तबीयत बिगड़ने लगी। साथियों ने घबराहट में उन्हें तुरंत कांवट के अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सीकर रेफर कर दिया। सीकर में इलाज के दौरान त्रिलोक की मौत हो गई। त्रिलोक के एक बेटा और एक बेटी है। गांव में जैसे ही यह खबर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।

यह वीडियो भी देखें

शोक में डूबा गांव, जांच में जुटी पुलिस

त्रिलोक के निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चिकित्सकों ने शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया है, लेकिन सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
25 Feb 2026 06:33 pm
Published on:
25 Feb 2026 06:33 pm