अलवर

Rajasthan News: बारात में नाचने को लेकर फायरिंग, 1 की मौत, 3 घायल

Rajasthan News: बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें एक युवक की मौत व तीन घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2023, 10:43 AM IST
photo_6287518215525481238_y.jpg

Rajasthan News: बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें एक युवक की मौत व तीन घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव मकडावा मतलवास निवासी बाबूलाल यादव के यहां मंगलवार रात्रि को निकटवर्ती हरियाणा सीमा से सटे गांव गढी-बोलनी से बारात आई थी। जिसमें डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों में आपसी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ गया की कुछ लोगों ने देखते-देखते फायरिंग की घटना को अंजाम दे दिया। जिसमें गोली लगने से एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 3 जने घायल हो गए। अचानक हुई फायरिंग से लोग घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना के बाद कोटकासिम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को हरियाणा के जिला रेवाडी के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में रेवाडी के अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

दो माह बाद होनी थी मृतक अमन की शादी
परिजनों ने बताया कि 22 फरवरी 2024 को अमन की शादी होनी थी लेकिन उसे शायद पता नही था कि उसकी मौत इस तरह हो जाएगी। घटना के बाद से अमन के परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। वही गांव में भी मातम छाया हुआ है।

Published on: