4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारात दरवाजे पर पहुंची, दुल्हन ने दी जान

शहर के जयपुर रोड स्थित एक मैरिज होम में रात को हुई घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

mohit bawaliya

•

Updated: 30 Nov 2023, 12:48 AM IST

बारात दरवाजे पर पहुंची, दुल्हन ने दी जान

घटना के बाद मैरिज गार्डन में छाया सूनापन।

शहर के जयपुर रोड एक मैरिज होम में बुधवार रात जैसे ही बारात पहुंची तो दुल्हन ने जहर खाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे पांडाल में कोहराम मच गया और खुशियां मातम में बदल गई। इस घटना के बाद बारात बैरंग लौट गई। प्रेम प्रसंग के चलते दुल्हन के जहर खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ के बिचगांव की एक युवती का विवाह अलवर शहर के एक युवक के साथ बुधवार रात जयपुर रोड स्थित एक मैरिज होम में होना था। रात करीब 8 बजे बारात मैरिज होम के दरवाजे पर पहुंची, लेकिन बारात के स्वागत के दौरान ही मैरिज होम के कमरे में बैठी दुल्हन ने जहर खा लिया और अचेत हो गई। परिजनों को घटना का पता लगते ही पूरे मैरिज होम में कोहराम मच गया और अफरा तफरी मच गई। परिजन गंभीर हालत में दुल्हन को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद अरावली विहार थाना पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और दुल्हन के शव को सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। जिसका पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। प्रेम प्रसंग के चलते युवती के जहर खाने की चर्चा रही। उधर, अरावली विहार थाना अधिकारी पवन चौबे ने बताया कि पायल गार्डन मैरिज होम में दुल्हन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, शव को सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया, जिसका पोस्टमार्टम गुरुवार को कराएंगे। कारणों के बारे में पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को अभी कोई रिपोर्ट नहीं दी है। घटना से पहले मैरिज होम में शादी की खुशी का माहौल था डीजे बज रहा था और दुल्हन के परिजन वह रिश्तेदार डांस कर रहे थे तो कोई खाना खा रहा था, लेकिन घटना के बाद बाराती और घराती सब मैरिज होम छोडकऱ चले गए। मैरिज होम में सन्नाटा छा गया।

शाम को भी मैरिज होम में हुआ था हंगामा
बुधवार शाम बरात आने से पहले मैरिज होम में तीन-चार लडक़े घुस आए थे। जिससे मैरिज होम में हंगामा हो गया और दुल्हन के परिजनों ने लडक़ों को मारपीट कर भगा दिया। यह लडक़े कौन थे इस बारे में अभी पुलिस को कुछ पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद ही दुल्हन ने जहर खा लिया था।