अलवर

कठूमर दौरे पर जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला, सीएचसी निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक निर्देश

अलवर जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने बुधवार को कठूमर का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Feb 11, 2026

अलवर जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने बुधवार को कठूमर का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था एवं रोगियों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया।

जिला कलक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ से चर्चा कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए भवन के जर्जर व आवश्यक हिस्सों की समय पर मरम्मत की कार्ययोजना तैयार करने को कहा, ताकि बारिश के दौरान मरीजों और स्टाफ को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें

राजस्थान बजट 2026-27 पेश: अलवर, भिवाड़ी के लिए हुई ये बड़ी घोषणा, देखें यहां  

इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में आवश्यक स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जिन उपकरणों की कमी है, उनकी सूची तैयार कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

कलक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने मरीजों से संवाद कर उपचार और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी व चिकित्सा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Published on:
11 Feb 2026 03:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर