अलवर

राजस्थान: आठ साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, पूरा शरीर जख्मी, 50 टांके आए

अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में बहाला टोल टैक्स के समीप सांखला गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने 8 साल के मासूम योगेश पुत्र देवेन्द्र सिंह पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

2 min read
Aug 18, 2025
अस्पताल में जख्मी बालक को गोद में लिए विलाप करते परिजन। फोटो पत्रिका

अलवर। बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में बहाला टोल टैक्स के समीप सांखला गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने 8 साल के मासूम योगेश पुत्र देवेन्द्र सिंह पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। आवारा कुत्ते करीब 4-5 मिनट तक बच्चे के शरीर को नोंचते रहे। बच्चे का हाथ, मुंह, पैर, सीना, जांघ, गर्दन और सिर सहित पूरा शरीर लहूलुहान हो गया। शरीर के कई हिस्सों का तो पूरा मांस की कुत्तों ने नोंच लिया।

पास में काम कर रहे कुछ लोगों ने कुत्तों को भगाकर किसी तरह बच्चे की जान बचाई। इसके बाद उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉ. पीयूष सोनी ने बताया कि बच्चे को श्वानों ने बड़ी ही बेरहमी से काटा है। उसके पूरे शरीर पर घाव हैं। जिसके कारण उसकी स्थिति गंभीर है। फिलहाल उसका प्रारंभिक इलाज चालू कर ऑर्ब्जवेशन में रखा गया है। परिजनों के अनुसार बच्चे के करीब 50 टांके आए हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने नोंचा-घसीटा, मां दौड़ी तो बची जान

खेलने जा रहा था, कुत्तों ने घेरा और खेत में खींच ले गए

दूसरी कक्षा का छात्र योगेश स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे अपने दोस्तों के पास खेलने जा रहा था। घर से कुछ दूर हाईवे पर 5-7 आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और खींच कर खेत में ले गए। इस दौरान वहां एक खेत में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे कुछ लोगों ने योगेश को बचाया। बच्चे के लगभग पूरे शरीर पर पट्टियां बांधी गई हैं।

योगेश के पिता देवेन्द्र चिनाई मिस्त्री का काम करते हैं। उसकी मां ज्योति एमआईए स्थित एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करती है। पीडि़त पिता ने बताया कि उसके 2 लड़के हैं, छोटा बेटा 6 साल का है। घटना के दौरान बच्चे की मां ड्यूटी पर गई हुई थी। जो सूचना मिलते ही तुरंत घर आई। इसके बाद परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर आए।

ये भी पढ़ें

Dog Biting : देश व राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे डॉग बाइटिंग के मामले, बच्चे हो रहे शिकार, जनता में है खौफ
Published on:
18 Aug 2025 09:52 pm
Also Read
View All