अलवर

शराब के नशे में विद्युत टावर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे जिंदगी-मौत के बीच लटका रहा, ग्रामीणों की थम गई सांसे

Men Climb On Electric Tower : नशे में धुत युवक विद्युत टावर पर चढ़ गया, यह खबर कुछ देर में आग की तरह फैल गई और हजारों लोग वहां जुट गए।
2 min read
Oct 29, 2019
Drunk Men Climb On Electric Tower In Alwar
शराब के नशे में विद्युत टावर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे जिंदगी-मौत के बीच लटका रहा, ग्रामीणों की थम गई सांसे

अलवर. Men Climb On Electric Tower : दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर एक नशे में धुत युवक ( Electric Tower ) विद्युत टावर पर चढ़ गया। जब उसका नशा उतरा तो वो जोर-जोर से जान बचाने की गुहार लगाने लगा। मामला अलवर जिले के पिनान गांव का है जहां नशे में धुत युवक मुकेश मीणा सोमवार अलसुबह विद्युत टावर पर चढ़ गया और जिंदगी और मौत के बीच लटकता रहा। जानकारी के अनुसार युवक सुबह 4 बजे टावर पर चढ़ गया और करीब 1 घंटे बाद किसान खेत में सिंचाई करने आया तो उसने आवाज लगाई, उसे देख किसान घबरा गया और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। युवक के टावर पर चढऩे की खबर आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते वहां हजारों लोग जमा हो गए।

प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने रेस्क्यू टीम को बुलाया, रेस्क्यू टीम अलवर से दो घंटे में पहुंची, तब तक सभी उसके बचने की दुआ करते रहे। उसी समय विद्युत सप्लाई को बंद किया गया कुछ देर में बस्सी से विद्युत विभाग की टीम आई, विद्युत विभाग की टीम और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर युवक को सकुशल उतार लिया।

चार दिन से लापता था युवक

युवक के पिता जय किशन ने बताया कि मुकेश 24 तारीख को घर से निकल गया था, कई जगह उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिला, सुबह ग्रामीणों का फोन आया और बताया कि वो टावर पर चढ़ गया है, तो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की ओर से एहतियात के तौर पर टावर के नीचे गद्दे लगाए गए। 2 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मुकेश को सकुशल उतारा गया तो सभी लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं राजगढ़ डीएसपी अंजली अजीत जोरवाल ने बताया कि खेतों में पानी दे रहे लोगों को इसका पता चला, ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी, कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ और बस्सी से आई विद्युत विभाग की टीम ने युवक को उतार लिया, इसके बाद युवक को चिकित्सालय ले जाया गया।

Published on:
29 Oct 2019 10:17 am