अलवर

शहर को सिखाने वाले अलवर नगर परिषद के बाहर हैं कुछ ऐसे हालात, जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Aug 22, 2018
Encroachment Outside Alwar Nagar Parishad
शहर को सिखाने वाले अलवर नगर परिषद के बाहर हैं कुछ ऐसे हालात, जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे

अलवर. शहर को सुव्यवस्थित रखने वाले नगर परिषद अलवर के कार्यालय के गेट पर पोस्टर, बगल में ठेले और सामने अवैध पार्र्किंग हो तो हम स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार की उम्मीद कैसे लगा सकते हैं। अतिक्रमण, अवैध पार्र्किंग और सम्पति विरुपण अधिनियम का उल्लंघन खुले आम है। कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि इतना प्रयास नहीं कर रहे कि कम से कम पहले अपने घर को तो इनसे दूर करें। तभी पूरे शहर को अतिक्रमण, अवैध पार्र्किंग व सम्पति विरुपण करने से रोक सकते हैं।

अगल-बगल के बाजारों में अतिक्रमण

यहां अगल-बलग के बाजारों में अतिक्रमण है। कभी कभार दिखावे की कार्रवाई नगर परिषद करती है। लेकिन तुरंत बाद अतिक्रमण वहीं मिलता है। अतिक्रमियों ने जरा भी प्रशासन का खौफ नहीं है जिसके लिए सबसे अधिक नगर परिषद प्रशासन ही दोषी है। सख्त कार्रवाई नहीं होने से सबको प्रशासन की पोल का पता है। आधी अधूरी कार्रवाई होने पर कई तरह के आरोप लगते हैं। अतिक्रमण दस्ते के पहुंचने से पहले अतिक्रमी सावधान हो जाते हैं। इन सब कारणों से नगर परिषद की छवि पर बट्टा लग रहा है। बार-बार अधिकारी बदल रहे हैं लेकिन शहर नहीं बदल पा रह। हर तरफ गंदगी, अतिक्रमण की बड़ी समस्या है।

अधिकारियों के आने से पहले ठेले व पार्र्किंग

नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के आने से पहले ही गेट के बगल में ठेले लग जाते हैं। सडक़ के बीच में अवैध पार्र्किंग शुरू हो जाती है जबकि यहां नगर परिषद के कई सुरक्षा गार्ड भी होते हैं लेकिन इतनी जहमत कोई नहीं उठा रहा कि यहां अतिक्रमण होने से रोका जाए। जब सामने अवैध पार्र्किंग होगी तो पूरे शहर से अतिक्रमण हटाने की सोच भी नहीं सकते।

पूरे शहर में हो रहा नियमों का उल्लंघन

इस समय तो पूरे शहर में सम्पति विरुपण अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है। जब नगर परिषद अलवर के कार्यालय के मुख्य गेट पर पोस्टर लगे हों तो पूरे शहर को साफ सुथरा रखने पर बड़े सवाल उठते हैं। यहां कई महीनों से पोस्टर चिपके हैं। लेकिन अधिकारी व जनप्रतिनिधि नींद में हैं। उनको इस बात की कतई चिंता नहीं है कि हम खुद ही सजग नहीं है।

Published on:
22 Aug 2018 12:39 pm