अलवर

गाड़ी पर भारत सरकार लिखवाकर जा रहा था, टोल कर्मियों ने गाड़ी रोकी तो कनपटी पर तान दी बन्दूक, मामला दर्ज

अलवर जिले के बानसूर में एक व्यक्ति ने टोल कर्मियों से मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2020, 10:30 AM IST
Fake Security Officer Beats Toll Workers In Alwar
गाड़ी पर भारत सरकार लिखवाकर जा रहा था, टोल कर्मियों ने गाड़ी रोकी तो कनपटी पर तान दी बन्दूक, मामला दर्ज

अलवर जिले के बानसूर थाना पुलिस में टोल इंचार्ज राजाराम सैनी ने टोल नहीं देने पर तीन चार जनों के खिलाफ मारपीट कर कनपटी पर बदंूक रखकर धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। पुलिस ने बताया कि टोल इंचार्ज ने मामला दर्ज कराया है कि 19 सितम्बर को एक सायरन बजाता हुआ एक वाहन आया जिसमें देवेश ने नाम का लडक़ा हथियार सहित उतर कर टोल की पर्ची नहीं काटने की बात कहीं।

टोल कर्मियों को जान से मारने की धमकी देने लगा और अपने आप को बानसूर एसडीएम का खास आदमी बताकर धमकी दी और टोल चलाने के लिए हर माह 30 हजार रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने को कहा। इस दौरान उक्त लोगों ने मेरी कनपटी में बन्दूक रखकर जाने से मारने की धमकी भी दी। उक्त सभी लोगों ने काली रंग की डैस पहनी हुई थी और अपने आप को क्यूआरटी टीम का जवान बताया। पुलिस ने इस मामले में देवेश, अशोक सहित अन्य तीन चार जनों के खिलाफमामला दर्जकरा लिया है।

गौरतलब है कि कस्बे में पिछले कई दिनों से भारत सरकार लिखी हुई सायरन बजाती हुआ एक वाहन सडक़ों पर घूम रहा है। जिससे लोग सरकारी वाहन समझकर डर जाते है। इस पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में प्रशासन एवं पुलिस के प्रति रोष है। उक्त वाहन में नागरिक सुरक्षा के कार्यकर्ता वदी लगाकर लोगों को डराते धमकाते है।

Published on: