अलवर

दर्दनाक हादसाः चंद सेकंड में थ्रेसर मशीन में चला गया शख्स, गर्दन और धड़ कट गए, केवल पंजे दिखे

अलवर के बहरोड कस्बे के मांढण थाना इलाके में बुधवार रात खेत में थ्रेशर मशीन से गेहूं की फसल निकाल रहे एक बुजुर्ग की फंसने से दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2023, 4:10 PM IST
farmer_died.jpg

अलवर। जिले के बहरोड कस्बे के मांढण थाना इलाके में बुधवार रात खेत में थ्रेशर मशीन से गेहूं की फसल निकाल रहे एक बुजुर्ग की फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक माडूराम (60) पुत्र मंगतूराम यादव आनंदपुर के ही अजित यादव की थ्रेसर से रात 11 बजे अपने ही खेत में गेहूं निकलवा रहा था। माडूराम थ्रेसर में गेहूं की पुली दे रहा था।

थ्रेसर में पुली डालते समय अचनाक उसका हाथ थ्रेसर में चला गया। देखते ही देखते थ्रेसर ने माडूराम को अंदर खीच लिया। हादसे में माडूराम की गर्दन, धड़, दोनों हाथ कट गए। वहीं घुटने तक के पैर बाहर रह गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव समेत थ्रेसर-ट्रैक्टर को लेकर सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) मांढण ले गई।

गेहूं की पुली को धक्का देते समय हाथ फंसा
मृतक के बेटे उदयभान ने बताया कि माडूराम गेहूं की पुलियों को थ्रेसर में डाल रहा था। वो और चार-पांच परिवार के सदस्य लगे हुए थे । उदयभान ने बताया कि गेंहू की पुली को जब जोर से धक्का लगाया तो उसके पिता का हाथ मशीन में फंस गया।

फिर अचानक से थ्रेसर में जोर की आवाज आई, परिवार के सदस्य जोर से चिल्लाए की आदमी अंदर चला गया, देखा तो उसके पिता का शरीर थ्रेसर के अंदर चला गया था। मशीन को रोका गया, तब तक पैर के अलावा पूरा शरीर अंदर चला गया।

Updated on:
13 Apr 2023, 4:10 PM IST
Published on: