
पिलानी (झुंझुनूं)। श्योराण की ढाणी में बुधवार शाम सडक़ दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका श्योराण की ढाणी निवासी नायरा पुत्री ईरफान है।
पुलिस अधिकारी सुभाष लाम्बा ने बताया कि श्योराण की ढाणी निवासी इरफान बुधवार को अपने खेत में परिवार के साथ सरसों निकाल रहा था। शाम करीब साढे पांच बजे पास में ही स्थित घर से बेटी नायरा अपनी बड़ी बहन के साथ चाय लेकर पिता के पास जा रही थी।
रोड़ पार करते समय तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते आ रहे जीप चालक ने नायरा को टक्कर मार दी। जीप नायरा का सिर कुचलते हुए अनियंत्रित हो कर पलट गई।
परिजन नायरा को लेकर कस्बे के बिरला सार्वजनिक अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के परिजन ने देवरोड निवासी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
Updated on:
13 Apr 2023, 4:37 PM IST
Published on:
12 Apr 2023, 9:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.