3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे इंतजार कर रहे थे पापा किताबें लेकर आएंगे, आई मौत की खबर, मचा कोहराम

प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सुंदरवास मेन रोड पर चलती सिटी बस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह अगली फाटक से गिरा और बस के पिछले टायर ने उसे कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 11 Apr 2023, 5:12 PM IST

youth died in road accident in udaipur

उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सुंदरवास मेन रोड पर चलती सिटी बस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह अगली फाटक से गिरा और बस के पिछले टायर ने उसे कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में सदर बाजार वल्लभनगर हाल वर्धनमाननगर उत्तरी सुंदरवास निवासी पंकज (44) पुत्र वरदीचंद ओस्तवाल की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मुर्दाघर पहुंचाया। भाई प्रवीण ओस्तवाल की रिपोर्ट पर हैडकांस्टेबल दिनेशसिंह ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। इधर, पुलिस ने सिटी बस चालक को हिरासत में लिया है।

उतरा या गिरा?
बताया गया कि पंकज ओस्तवाल सूरजपोल से सिटी बस में बैठकर सुंदरवास लौट रहा था। उसे ओस्तवाल प्लाजा के यहां उतरना था। सिटी बस ड्राइवर ने यहां बस रोकने से इनकार कर दिया और उसे सुंदरवास चौराहा स्टोपेज पर उतरने की बात कही, जबकि पंकज यहीं उतरना चाहता था। वह बस की फाटक पर ही खड़ा था। गणेश जैन छात्रावास के यहां अचानक गिरा और पिछले टायर तले कुचल गया।

यह भी पढ़ें : तीसरी पत्नी की भी मौत, आहत युवक कुएं में कूदा, सूखा होने से बच गया

बंद रहे बाजार
वल्लभनगर कस्बे के निवासी युवक की उदयपुर में मौत के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शव कस्बे में पहुंचा तो कोहराम मच गया। देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वल्लभनगर व्यापार मंडल ने शोक में बाजार बंद रखे।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसाः खेलते समय कुएं में गिरी मासूम, हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

किताबें लेकर नहीं लौटे पापा
पंकज ओस्तवाल की वल्लभनगर में बर्तन की दुकान है। वह बच्चों की पढ़ाई के लिए परिवार सहित उदयपुर में ही रह रहा था। उसके एक लड़का और एक लड़की है। स्कूल खुलने की स्थिति में वह किताबें खरीदने के लिए बापू बाजार गया था। हादसे के समय किताबें भी शव के पास बिखरी पड़ी थी। बच्चे किताबों के लिए पापा का इंतजार कर रहे थे। पापा की मौत की खबर से बच्चों का हाल बेहाल है।