15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक हादसाः खेलते समय कुएं में गिरी मासूम, हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जिले के डूंगला उपखण्ड के बड़वाई में कुएं में गिरने से बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूरणमल अहीर की पौत्री नियती (बिट्टू) पुत्री राजू अहीर पशुओं के बाड़े में खेलते समय कुएं के पास जा पहुंची।
less than 1 minute read
Google source verification
Girl died after falling in well in Chittorgarh

चित्तौड़गढ़। जिले के डूंगला उपखण्ड के बड़वाई में शनिवार को कुएं में गिरने से बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूरणमल अहीर की पौत्री नियती (बिट्टू) पुत्री राजू अहीर पशुओं के बाड़े में खेलते समय कुएं के पास जा पहुंची, जहां पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। करीब एक घंटे तक परिजनों को पता ही नहीं चला।

परिजन उसे आस पड़ोसियों के यहां और गांव में ढूंढते रहे। परिजन बाड़े में पहुंचे तो नियती के जूते कुएं के पास दिखे। संदेह होने पर कुएं से पानी निकालना शुरू किया। ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वहां भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसाः मां-बाप खेत में काम करने गए, पीछे झोंपड़े में लगी आग, दो मासूम बेटियां जिंदा जली

तीन पंपसेट से 7 घंटे तक कुएं से पानी निकाला गया। इस दौरान डूंगला पुलिस भी मौके पर पहुंची। चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने रात्रि करीब एक बजे मासूम को बाहर निकाला। उसे डूंगला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : पति की मौत के 26 घंटे बाद पत्नी भी चल बसी, लोगों में चर्चा का विषय बना

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग