पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे देवल
रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल ने वगतापुरा पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और उचित सहायता दिलवाने के लिए आश्वस्त किया। विधायक देवल ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि दो मासूमों के जिन्दा जल जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस मार्मिक घटना ने हर व्यक्ति को अन्दर से झकझोर कर रख दिया है। उनके साथ रानीवाड़ा मंडल अध्यक्ष रिड़मल सिंह डाभी, मुकेश खण्डेलवाल, महिपाल चौधरी, भंवरलाल राणा सहित कई लोग सांत्वना देने पहुंचे।