कठूमर (अलवर)। भनोखर रोड पर गत रात्रि ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से तीन बच्चों व उनके पिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम शुक्रवार को कठूमर सीएसचसी पर मेडिकल बोर्ड से कराया गया। गमगीन माहौल में पैतृक गांव सुंडयाना में चार चिताएं एक साथ जलती देख हर कोई की आंखें नम थी। अंतिम संस्कार में आस पास के गांवों के सैंकड़ों लोग पहुंचे। अब इस परिवार में मृतक मुरारीलाल की आठ वर्ष की लड़की, वृद्ध मां व घायल पत्नी बची है। पोस्टमार्टम के दौरान कानून एवं व्यवस्था को लेकर एसडीएम, डीएसपी, कठूमर, खेरली, बहतुकला एसएचओ मय जाप्ता, क्यूआरटी टीम सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।