एसडीएम लाखनसिंह गुर्जर, पुलिस उपाधीक्षक अशोक चौहान एवं खेरली, कठूमर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। पुलिस के अनुसार सुण्डयाना निवासी मुरारी पुत्र करणसिंह राय उम्र 45 वर्ष अपने बीमार बच्चे को कठूमर दिखाकर निजी टेंपो से लौट रहा था कि सुंडयाना मोड़ के पास मंडावर की ओर से आते हुए एक अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रात आठ बजे टेंपो के टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में बैठी उसकी पुत्री कृष्णा उम्र 14 वर्ष, पुत्र नितेश उम्र 12 वर्ष, पुत्र गौरव उम्र 10 वर्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्वयं मुरारी ने कठूमर सीएचसी पर दम तोड़ दिया। मुरारी की पत्नी लाडबाई का कठूमर सीएचसी पर उपचार जारी है।