3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीसरी पत्नी की भी मौत, आहत युवक कुएं में कूदा, सूखा होने से बच गया

राजस्थान के उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र की भील बस्ती में हुए शनिवार रात को एक वाकये ने सभी को चौंका दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 10 Apr 2023, 4:51 PM IST

Third wife died, youth jumped into well in udaipur

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र की भील बस्ती में हुए शनिवार रात को एक वाकये ने सभी को चौंका दिया। यहां एक महिला की मौत पर आहत उसके पति ने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन कुआं सूखा होने से बच गया। वह करीब दो घंटे तक कुएं में ही रहा। फिर चिल्लाने पर जुटे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। मृत महिला उसकी तीसरी पत्नी थी। इससे पहले दो पत्नियों की बीमारी से मौत हो चुकी थी।

थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया कि भील बस्ती निवासी सोहनी (30) पत्नी मौताराम गमेती की मौत हो गई। पति मौताराम ने घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। कुआं सूखा होने से पांव में चोट आई, लेकिन वह बच गया। वह काफी देर तक कुएं में ही रहा और फिर चिल्लाया तो ग्रामीण पहुंचे और उसे बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौताराम के घर पहुंचे तो पत्नी सोहनी का शव पड़ा था।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसाः खेलते समय कुएं में गिरी मासूम, हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मौताराम से पूछताछ की तो बताया कि पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घबराहट में वह भी आत्महत्या के प्रयास में कुएं में कूदा था। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सायरा चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से महिला का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा।

खेलता रह गया 3 साल का मासूम
मौताराम की पहले दो पत्नियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह पदराड़ा से सोहनी को नाते से लाया था। रोजगार के लिए दोनों गुजरात में थे और दो-तीन माह पहले ही गांव लौटे थे। पहली पत्नी और उसके बच्चे की मौत के बाद दूसरी पत्नी लाया था। उसकी भी मौत हो गई, लेकिन उसका बच्चा रह गया, जिसे सोहनी ही पाल रही थी। सोहनी की मौत के बाद हालात से अनजान 3 साल का बच्चा पास ही खेलता मिला।

यह भी पढ़ें : पति की मौत के 26 घंटे बाद पत्नी भी चल बसी, लोगों में चर्चा का विषय बना

सुसाइड माना, जांच जारी
पुलिस ने बताया कि महिला के गले पर फंदे का निशान है, जबकि शरीर पर कहीं भी चोट नहीं मिली। ऐसे में प्रथम दृष्टया फंदा लगाकर जान देना ही प्रतीत हो रहा है। पूछताछ में युवक ने बताया कि रात को पत्नी ने उसे घरेलू सामान लेने बाजार भेजा था। घर लौटकर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका हुआ था। बचाने के प्रयास में उसने शव उतारा तब तक मौत हो चुकी थी।