अलवर

Mandi News : किसानों में सरसों बेचने की लगी होड, मंडी में रोजाना 1500 कट्टों की आवक, वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे

Mandi Bhav News : किसानों में अचानक सरसों बेचने की होड लग गई है। मंड़ी में रोजाना करीब 1500 से अधिक कट्टे आ रहे हैं। और सरसों बेचकर किसान जल्द ही फारिग हो जा रहे हैं। वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे।

2 min read
Jul 05, 2023
mustard.jpg
अलवर सरसों की सबसे बड़ी मंडी

Mandi Bhav News : राजस्थान ही नहीं देश के किसानों में इस वक्त सरसों बेचने की होड लगी हुई है। खासतौर में राजस्थान में सरसों किसानों सरसों बेचने में आगे हैं। अलवर मंड़ी में प्रतिदिन 1500 कट्टे उतर रहे हैं। और बिक जा रहे हैं। यह हाल अलवर मंडी का ही नहीं है। खैरथल, खेड़ली, भरतपुर, डीग सब जगह यही हाल है। वजह है कि पिछले एक सप्ताह से सरसों के रेट में जबरदस्त तेजी आई है। राजस्थान में सरसों के दाम में अचानक 700 से 800 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिस वजह से किसान जिन्होंने रेट न बढ़ने की वजह से घर में सरसों की फसल रखी हुई थी वह सब बेच दे रहे हैं। अलवर सरसों के तेल के लिए देश में मशहूर है। पूरे देश को सरसों के तेल की सप्लाई यहीं से होती है।

अलवर में सबसे ज्यादा सरसों तेल की मिलें

राजस्थान में सरसों की बंपर पैदावार होती है। और अलवर में सबसे ज्यादा तेल की मिलें हैं। अलवर से पूरे देश में सरसों के तेल की सप्लाई होती है। सरसों के तेल की डिमांड पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी राज्यों में होती है। इस बार बेहतर बारिश होने से सरसों की बंपर आवाक हुई है। पर कीमत नहीं मिलने की वजह से किसानों ने सरसों का अपने घर में ही स्टॉक कर लिया था।

सरसों किसानों की किस्मत खुली

लम्बे इंतजार के बाद सरसों किसानों की किस्मत खुली। बीते 10 दिनों से सरसों के रेट में करीब 800 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मंडी समिति के पदाधिकारी व व्यापारियों ने बताया कि 10 दिन पहले सरसों 4748 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से बिकती थी। पर अब सरसों 5400 से 5600 प्रति कुंतल के हिसाब से बिक रही है। ऐसे में सरसों के दाम में ₹700 से ₹800 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका सीधा फायदा किसान को मिल रहा है। अलवर सरसों की सबसे बड़ी मंडी है।

यह भी पढ़े - जयपुर के डिप्टी मेयर भेज रहे हैं जनता को रोजाना हजारों पोस्टकार्ड, आखिर माजरा क्या है?

Published on:
05 Jul 2023 07:22 pm