7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के डिप्टी मेयर भेज रहे हैं जनता को रोजाना हजारों पोस्टकार्ड, आखिर माजरा क्या है?

Rajasthan Politics जयपुर के डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत जनता को भेज रहे हैं हजारों पोस्टकार्ड। उनकी नीयत में क्या है। आखिर माजरा क्या है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 5 Jul 2023, 3:11 PM IST

puneet_karnawat_1.jpg

जयपुर के डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत

Jaipur Deputy Mayor New S tyle पोस्टकार्ड अब गुजरे जमाने की बात हो गई है। नए युवाओं को तो शायद पीले रंग वो पोस्टकार्ड याद ही न हो। पर जयपुर के डिप्टी मेयर पोस्टकार्ड के जरिए राजनीति में एक मुकाम पाना चाहते हैं। वह पोस्टकार्ड के जरिए विधायक बनेंगे। इसके लिए उन्होंने एक फार्मूला आजमाया है। वह मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता को संदेश लिखा एक पोस्टकार्ड भेज रहे हैं। इसमें जो इबारत लिखी है। उस संदेश के जरिए वो जनता में अपनी पैठ बना रहे हैं। जनता को उनका संदेश भा रहा है। इसके पीछे डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत का मकसद मालवीय नगर विधानसभा से भाजपा का का टिकट पाकर विधायक बनने का है। हैं न एक नया तरीका।



पत्र लिखना एक आर्ट

जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) के उप महापौर पुनीत कर्णावत ने बताया, पत्र लिखना एक कला है। डिजिटल मीडिया के युग में पोस्टकार्ड का महत्व कम हो गया है। मैं 21वीं सदी में भी अपने मतदाताओं से अपील करने के पारंपरिक तरीके का उपयोग कर रहा हूं।

यह भी पढ़े - Rajasthan Politics : यूपी की तरह राजस्थान में भी इस योगी का बढ़ा जलवा, सब पूछ रहे कौन है ये बाबा

पोस्टकार्ड पर क्या लिखा है संदेश

इन पोस्टकार्डों में पुनीत कर्णावत का हिंदी में एक सरल संदेश है, लिखा है, यदि मालवीय नगर के किसी भी निवासी को किसी भी नागरिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वह जेएमसी ग्रेटर में मेरे कार्यालय में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक उसका स्वागत है। मैं आपके मुद्दों को संबोधित करने और हल करने के लिए वहां मौजूद हूं।

घर जाकर मैं मतदाताओं को परेशान नहीं करना चाहता

पोस्टकार्ड ही क्यों? इस पर पुनीत कर्णावत ने बताया कि मैं संदेश भेजने या कॉल कर उन्हें परेशान नहीं करना चाहता हूं। मैंने घर-घर जाकर प्रचार भी नहीं किया। मुझे यह तरीका बेहतर नजर आया।

कार्यालय में लिखा जाता है पत्र

ज्योति नगर में सहकार मार्ग पर उनका कार्यालय है। जहां हर दिन पार्टी कार्यकर्ताओं का एक समूह को मतदाता सूची का अध्ययन करते हैं। फिर पोस्टकार्ड संदेश सहित मतदाताओं के नाम और पते लिखते हैं।

पुनीत कर्णावत का बिहार कनेक्शन

पुनीत कर्णावत ने कहा, मैंने कहीं पढ़ा था कि बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र पोस्टकार्ड भेजकर रैलियों में हजारों लोगों को एकत्र कर लेते थे। मैं इस विचार से प्रेरित हुआ।

यह भी पढ़े - कुंवारों को लेकर सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने किया ऐसा ऐलान, खुशी से झूमा पूरा गांव