7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics : यूपी की तरह राजस्थान में भी इस योगी का बढ़ा जलवा, सब पूछ रहे कौन है ये बाबा

Rajasthan Politics जैसे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की चर्चा होती है। वैसे ही राजस्थान में भी एक योगी बाबा हैं। जिनको भाजपा ने राजस्थान भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष बनाया है। योगी बाबा पहले से ही सुर्खियों थे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद हर कोई पूछ रहा है कि, कौन है ये बाबा? तो जानें यह बाबा कौन है?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Jul 2023, 5:03 PM IST

baba_balak_nath.jpg

who is Yogi Baba Balak Nath राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने नई टीम का ऐलान किया है। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने विजय संकल्प टीम की घोषणा की। और योगी बाबा को राजस्थान भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बाबा का नाम है बालक नाथ। बाबा बालक नाथ को यूपी सीएम की तरह राजस्थान का योगी कहा जाता है। इस वक्त योगी बाबा बालक नाथ राजस्थान में सबसे अधिक चर्चा बटोर रहे हैं। अभी इनके बारे में और जानेंगे तो कहेंगे कि योगी आदित्यनाथ और बाबा बालक नाथ काफी समानताएं हैं।

अलवर से सांसद हैं बाबा बालक नाथ
बाबा बालक नाथ 2019 में पहली बार सांसद बने। अलवर में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर सिंह जितेन सिंह को हराकर वह पहली बार संसद पहुंचे। योगी बाबा बालक नाथ नाथ संप्रदाय के महत्वपूर्ण स्थल मस्तनाथ मठ के महंत भी हैं।

नाथ संप्रदाय के मानने वाले हैं
मस्तनाथ मठ मंहत चांद नाथ योगी ने 2016 में बाबा बालक नाथ को अपनी गद्दी सौंपी थी। मस्तनाथ मठ रोहतक के महंत बालक नाथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी हैं। नाथ संप्रदाय की परंपरा के अनुसार योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तो रोहतक की गद्दी को उपाध्यक्ष की पदवी हासिल है।

हमेशा पहनते हैं भगवा कपड़े
अलवर सांसद बालक नाथ हमेशा भगवा कपड़ों पहनते हैं। बाबा बालक नाथ फायर ब्रांड नेता हैं। हिंदुत्व वादी एजेंड़े को लेकर हमेशा आक्रामक तेवर में रहते है। यहीं वजह है कि वह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

वीडियो ने खूब सुर्खिया बटोरी
हाल ही में उनके एक वीडियो ने खूब सुर्खिया बटोरी। उन्होंने राजस्थान पुलिस के डीएसपी को थाने में घुसकर धमकाया। भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लेने की वजह से क्रोधित सांसद ने डीएसपी से कहा, मेरा नाम याद रखना। तीन लोग मेरी लिस्ट में हैं। एक यहां का विधायक, पुराना एसएचओ और अब तुम।