rajasthan politics राजस्थान के करौली जिले के मामचारी गांव में भाजपा से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान सरकार और मंत्री रमेश मीणा का नाम लिए बिना गंभीर आरोप लगाए। मीणा ने कहा, ये राजनीतिक मंच नहीं है पर फिर भी मैं कहना चाहूंगा कि यहां लोग लूटने में लगे हुए हैं। इस अवसर पर किरोड़ी लाल मीणा ने एक ऐसा ऐलान कर दिया, जिसके बाद पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। और सभी मीणा के जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।