अलवर

शर्मनाक: मां की मौत के बाद पिता आठ साल तक करता रहा बेटी से बलात्कार, गर्भवती हुई

पुलिस ने नाबालिग बालिका की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Apr 25, 2021
Father Raped His Own Daughter For Eight Years In Rewari
शर्मनाक: मां की मौत के बाद पिता आठ साल तक करता रहा बेटी से बलात्कार, गर्भवती हुई

अलवर. समीपवर्ती राज्य हरियाणा के रेवाड़ी जिला क्षेत्र में नाबालिग बेटी के साथ उसके ही पिता ने कई बार दुष्कर्म किया, जब वह गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पिता ने किशोरी के साथ मारपीट की तो वह थाने पहुंच पुलिस को सारी जानकारी दी, तो घटना का पता चला।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य निवासी नाबालिग पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि वह अपने पिता के साथ रेवाड़ी जिला क्षेत्र में एक ईंट-भट्टे पर रहती है। करीब आठ साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। उस समय वह करीब 9 वर्ष की थी। मां की मौत के करीब एक माह बाद उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। करीब दो साल पहले वह गर्भवती हो गई थी। गर्भवती होने के पर उसके पिता ने कोई दवा खिला दी, जिस कारण उसका गर्भपात हो गया था।

शुक्रवार को वह अपने भाइयों के साथ जहां रह रहे हैं, वहां बाहर खेल रही थीं तो पिता ने उसे अंदर बुलाया तथा साथ सोने के लिए कहा, लेकिन वह बाहर आ गई। इसके बाद पिता ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। डर के कारण वह वहां से भाग कर पुलिस के पास पहुंच गई तथा मामले की जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद आरोपी पिता के खिलाफ मारपीट, गर्भपात कराने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Published on:
25 Apr 2021 06:13 pm