अलवर

युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म के बाद शादी से मुकरा; फिर अगवा करके कार में किया गैंगरेप

Alwar Crime News: युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी इनकार कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2025, 11:45 AM IST
CG Crime News: किडनैप नाबालिक की तलाश में दो राज्यों में छापे, बलात्कार की भी हुई पुष्टि...

अलवर। शहर के एक थाने में 26 वर्षीय युवती ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता जिले के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है। वह बी.फार्मा की पढ़ाई के साथ शहर के एक हॉस्पिटल में काम करती है और किराए का कमरा लेकर रह रही है।

उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि एक सितंबर 2023 को मोमिन पुत्र ईशाक उर्फ गीला निवासी साकरस थाना फिरोजपुर झिरका ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसके पिता ईशाक और बड़े भाई मुबीन ने इनकार कर दिया।

इस बीच किसी अनजान आदमी ने उसे फोन कर कहा कि मोमिन हत्या का आरोपी है, उसे फोन मत करना, वरना उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे डर कर उसने मोमिन को फोन करना बंद कर दिया। बाद में 20 जनवरी को रात करीब साढ़े 8 बजे वह हॉस्पिटल से घर जा रही थी, इसी बीच आरोपी मोमिन अपने दोस्त मोईन के साथ कार में सवार होकर आया और उसे रास्ते में रोक कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया।

Updated on:
15 Feb 2025, 11:45 AM IST
Published on: