23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur News: युवती की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाया, बिना लकड़ियों के लगाई आग; श्मशान में लाश के पास मिले स्पोर्ट्स शूज और जले हुए कपड़े

Udaipur Crime News: युवती ने पैरों में चांदी की बिछियां पहन रखी थी, जिससे विवाहित होना माना जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 13 Feb 2025, 11:45 AM IST

udaipur

उदयपुर। बड़गांव थानान्तर्गत मदार गांव के श्मशान में मंगलवार रात को एक युवती का जलता हुआ शव मिला। ग्रामीणों ने शव जलता देख पुलिस को सूचना दी। घटना के 24 घंटे बाद भी ना युवती की पहचान हो पाई है और ना ही आरोपियों का पता चला है। हालांकि पुलिस ने मृतकी पहचान का प्रयास शुरू किया, वहीं आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

मदार गांव के श्मशान में रात को आग जलती देख ग्रामीण चौंक गए। कुछ लोगों ने देखा कि वहां युवती का शव जल रहा था। पहली बार में ही मामला हत्या का ही प्रतीत हुआ, जिसमें शव जलाकर नष्ट करने का प्रयास किया गया है। बड़गांव थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि देर रात को ही एफएसएल को मौके पर बुलाया, जिसने सबूत जुटाए। युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई गई है। पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जुटाए हैं।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

श्मशान में शव के पास ही स्पोर्ट्स शूज मिले हैं, जो संभवतया मृतका के हैं। युवती ने पैरों में चांदी की बिछियां पहन रखी थी, जिससे विवाहित होना माना जा सकता है। गांव के बाहर मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनके फुटेज जुटाकर जांच कर रहे हैं। शव को बिना लकड़ियों के जलाया गया।

यह भी पढ़ें: दो गज की जमीन को लेकर विवाद, रिश्तेदारों ने रोका तो परिजन रास्ते में ही छोड़ गए शव; 4 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा

पुलिस ने पहचान के बताए संकेत

मृतका की उम्र 20-25 साल के करीब है। सिर से घुटने तक जल जाने से चेहरा पहचाने योग्य नहीं रहा। ग्रे कलर की लेगी और पांव में बिछियां पहने हुए है। पास में सफेद स्पोर्ट शूज, जले हुए कपड़े और बैग के अवशेष मिले हैं। बैग में कॉस्मेटिक साम्रगी भी थी, जो आधी जल चुकी है।

यह भी पढ़ें: विवाहिता से दुष्कर्म, फिर तलवार की नोक पर किया अपहरण, 1 महीने तक बनाया बंधक; जेवरात भी हड़पे

ज्वलनशील डालकर जलाया शव

थानाधिकारी ने बताया कि युवती के शव को लकडिय़ों की सहायता से नहीं जलाया गया। युवती की हत्या अन्यत्र की गई और फिर शव को श्मशान में लाया गया। ज्वलनशील के साथ उसी के कपड़े ऊपर डालकर आग लगा दी गई, जिससे शव आधे से अधिक जल गया। देर होती तो शव पूरा जल जाता।

मदार पुलिस चौकी से सूचना मिली थी। नदी किनारे श्मशान में युवती का शव अधजली हालत में पड़ा था। घटनास्थल की बारीकी से जांच करवाई गई। शव एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखाया है। शव की पहचान के लिए क्षेत्र में सूचना दी है। गुमशुदगी या अपहरण की रिपोर्ट की जांच करवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: कोचिंग जा रही युवती से छेड़छाड़, एक क्लिक पर दी सूचना तो पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा