अलवर

नौकरी लगाने के बहाने फोन कर बुलाया: कार में बैठाकर लेकर गए, फिर किया गैंगरेप

आज कल रेप के मामले लगतरर बढ़ाते जा रहे हैं। आये दिन रेप के मामले सामने आने लगे हैं। नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Mar 02, 2024
rape.jpg

आज कल रेप के मामले लगतरर बढ़ाते जा रहे हैं। आये दिन रेप के मामले सामने आने लगे हैं। नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना के सम्बन्ध में पीड़िता ने शहरी क्षेत्र के निकट स्थित एक थाने में मामला दर्ज कराया है।

फोन कर बुलाया

पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज कराया है कि वह अपनी मां और दो छोटे भाइयों के साथ रहती है। उसे नौकरी की आवश्यकता था तो दौलत सैनी ने कहा कि वह उसे नौकरी दिला देगा। 28 फरवरी की शाम करीब 7 बजे दौलत ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे फोन कर बुलाया। रात करीब साढ़े 8 बजे वह पहुंची तो दौलत सैनी कार लेकर वहां खड़ा था।

बारी-बारी से सामूहिक बलात्का

गाड़ी में एक और व्यक्ति बैठा था। दौलत उसे कार में बैठाकर अल्कापुरी स्थित अपनी दुकान पर ले गया। करीब 15-20 मिनट वहां से कुछ ही दूरी पर स्थित एक घर पर ले गया। वहां दौलत के अलावा दो अन्य व्यक्ति भी थे। जिनमें एक का नाम दीपक था। तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया।

इसके बाद रात एक बजे उसे देसूला स्कूल के पास छोड़कर चले गए। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने और रिपोर्ट दर्ज कराने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर सामूहिक बलात्कार की धारा में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on:
02 Mar 2024 11:27 am