अलवर

Good News : अलवर से अब सिर्फ डेढ़ घंटे में पहुंच सकेंगे गुरुग्राम, नौगांव व नूंह होते हुए बनेगा फोरलेन

Good News : खुशखबर। अलवर से गुरुग्राम अब सिर्फ डेढ़ घंटे में पहुंच सकेंगे। नौगांव व नूंह होते हुए फोरलेन बनेगा।
2 min read
Mar 25, 2026
Good news now you can reach Gurugram from Alwar in just one and a half hours Four lane will be constructed via Naugaon and Nuh
नौगांवा से नूंह मार्ग। फोटो पत्रिका

Good News : हाईटेक सिटी गुरु‌ग्राम तक का सफर अब डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा। अलवर से गुरुग्राम तक फोरलेन होगा। यह वाया नौगावां नूंह से होता हुआ गुजरेगा। 72 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण राजस्थान व हरियाणा एनएच डिविजन करेंगे। हरियाणा एनएच अपने एरिया में स्वीकृत फोरलेन का निर्माण अप्रैल में शुरू कर देगा।

साथ ही अलवर क्षेत्र के निर्माण के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि इसकी डीपीआर पीडब्ल्यूडी एनएच तैयार कर रहा है। अभी अलवर से गुरुग्राम पहुंचने के लिए करीब ढाई से तीन घंटे लगते हैं।

अलवर के लिए डीपीआर तैयार हो रही

राष्ट्रीय राजमार्ग-248 ए कटीघाटी से होते हुए हनुमान सर्किल, बगड़ तिराहा से होकर गुजर रहा हैं। बगड़ तिराहे से नौगावां (हरियाणा बॉर्डर नूंह तक) टू-लेन है। यह मार्ग नूंह से होकर सीधा गुरुग्राम निकलता है। वाहनों का भार अधिक होने के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती है।

नूंह से गुरुग्राम के बीच की सड़क को ही खूनी सड़क कहा जाता है, क्योंकि वहां हादसों की रफ्तार अधिक है। इसी को देखते हुए यह मार्ग फोरलेन बनाने का प्रस्ताव मंजूर हुआ। राजस्थान की पीडब्ल्यूडी एनएच विंग बगड़ तिराहे से नौगांवा तक 23 किमी मार्ग फोरलेन करेगी, जिसकी डीपीआर तैयार हो रही है। यह कार्य अप्रैल तक संभव है। हनुमान सर्किल से बगड़ तिराहे तक पहले से ही फोरलेन है। ऐसे में कुल प्रोजेक्ट की लंबाई से यह दूरी बाहर रहेगी।

हरियाणा डिविजन ऐसे करेगा काम

हरियाणा के नूंह से गुरुग्राम के बीच की दूरी 49 किमी है। यह टू-लेन मार्ग वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रहा है। इसी कारण पीडब्ल्यूडी एनएच हरियाणा यह मार्ग फोरलेन करेगा। इसके लिए 480 करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें तीन गांवों की जमीन अधिग्रहण भी शामिल है।

मार्ग में आ रहे पेड़ों की कटाई के लिए वहां के वन विभाग ने एनओसी नहीं दी, जिसके चलते कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। अब अप्रैल यह शुरू होने की संभावना है।

डीपीआर बनाई जा रही है…

बगड़ तिराहे से नौगांवा तक 23 किमी मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। जिसकी डीपीआर बनाई जा रही है। वहीं, दूसरा भाग नूंह से गुरुग्राम तक बनेगा। यह कार्य हरियाणा एनएच की ओर से किया जाएगा।
वेद प्रकाश शर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी एनएच जयपुर

Published on:
25 Mar 2026 08:46 am