अलवर

CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सैनी की अलवर में जनसभा, कही ये बड़ी बातें

CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज अलवर पहुंचे हैं। हरियाणा सीएम, अलवर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में सभा के लिए पहुंचे हैं।

2 min read
Apr 10, 2024
photo_2024-04-10_15-34-21.jpg

हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज अलवर पहुंचे हैं। हरियाणा सीएम, अलवर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में सभा के लिए पहुंचे हैं। सैनी का तीन विधानसभाओं में कार्यक्रम तय है। सबसे पहले उन्होंने तिजारा में जनसभा की। उन्होंने कहा कि तिजारा, राजस्थान की पावन धरा, मेरे लिए शुभ है।


यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय गरीबी इनके लोगों की हटती थी लेकिन मोदी सरकार में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये। लखपति दीदी योजना पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से हमारी सरकार माताओं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।

आगे उन्होंने कहा कि 19 तारीख को पहले चरण में 400 पार का मैसेज तिजारा (अलवर) से ही जाएगा। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र यादव का जिक्र करते हुए कहा कि अलवर लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव से मेरा परिचय बहुत पुराना है।

यह भी पढ़ें:
शादी में लिए मोबाइल नंबर; दोस्ती... रेप, फिर जेल! क्या है पूरा मामला?


हरियाणा के सीएम नायब सैनी की अलवर में जनसभा, देखें वीडियो


कल आएंगे CM भजनलाल और दिया कुमारी

11 अप्रैल को सीएम भजन लाल शर्मा थानागाजी में जनसभा करेंगे। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी इसी दिन अलवर शहर में जनसभा करेंगी। 13 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह किशनगढ़बास के हरसौली में जनसभा करेंगे।

यह भी पढ़ें:
अलवर जिले के सभी विकास कार्य 10 वर्ष में भाजपा ने अटकाए- टीकाराम जूली

Published on:
10 Apr 2024 03:46 pm