
अलवर जिले के मालाखेड़ा उपखंड के गांव हल्दीना में सैनिक स्कूल, देशुला स्थित ईएसआईसी मेडिकल हॉस्पिटल कॉलेज कोटकासिम का एयरपोर्ट और अलवर की मेट्रो ट्रेन केंद्र में भाजपा सरकार होने के बाद भी इस कार्य को पंख नहीं लग पाए।
इन सभी विकास कार्य को समय पर शुरू नहीं करने के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए हैं और उन्होंने कहा अलवर से भाजपा के बने सांसदों ने अलवर जिले को 10 साल पीछे पटक दिया। गौरतलब है कि सैनिक स्कूल के लिए हल्दीना में 94 बीघा से अधिक भूमि आवंटित कर राजस्व रिकॉर्ड में अमल कर नजरी नक्शे में सैनिक स्कूल का एरिया तरमीम कर दीया।
लेकिन 3 वर्ष से अधिक का समय गुजरने के बाद भी सैनिक स्कूल सोसाइटी नई दिल्ली के द्वारा मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यह भी बताया राजस्थान सरकार ने 9 करोड रुपए की भूमि निशुल्क सैनिक स्कूल के लिए आवंटित कर दी। लेकिन केंद्र सरकार और सांसद की उदासीनता के चलते 3 वर्ष से हल्दीना में सैनिक स्कूल का शुरू नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें:
शादी में लिए मोबाइल नंबर; दोस्ती… रेप, फिर जेल! क्या है पूरा मामला?