अलवर

राजस्थान में यहां मौसम ने अचानक खाया पलटा, तेज बरसात से माैसम हुआ सुहावना

मौसम ने अचानक पलटा खाया। बुधवार सुबह 5:30 बजे शुरू हुई तेज बरसात से सड़काें पर पानी भर गया।

2 min read
Jun 06, 2018
heavy rain in rajasthan
राजस्थान में यहां मौसम ने अचानक खाया पलटा, तेज बरसात से माैसम हुआ सुहावना

अलवर में मौसम ने अचानक पलटा खाया। बुधवार सुबह डेढ़ घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। शहर चारों तरफ पानी से भर गया।

नाले लबालब हो गए आैर गंदगी सड़कों पर जमा हो गई। वाहन नाले में फंस गए। वहीं करोड़ों रुपए की लागत से बनी अलवर में सड़कें भी जगह जगह से धंसी हुई नजर आई।

बारिश के बाद शहर के हालात खराब नजर आए। नगर परिषद की तरफ से अभी तक नालों की सफाई नहीं की गई है। इस लिए सीवर लाइन व नाले ओवरफ्लो हो गए।

कंपनी बाग में भी पानी भर गया जिससे रोज सुबह घूमने आने वाले लोग नहीं पहुंचे। बस स्टैंड के सामने इतना पानी भर गया कि लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।

राजधानी जयपुर में सुबह धूलभरी आंधी चली। कराैली आैर धाैलपर जिले में भी अंधड़ के बाद जाेरदार बारिश हुर्इ। श्रीगंगानगर जिले के कई क्षेत्रों में भी मंगलवार रात करीब 10 बजे आंधी शुरू हो गई और थोड़ी देर बाद बूंदाबांदी का दौर चला। आंधी से पहले शहर में बिजली सप्लाई गुल हो गई, जो डेढ़ घंटे बाद बहाल हुई।

जिले के सादुलशहर, केसरीसिंहपुर, मिर्जेवाला, पदमपुर व गजसिंहपुर में बूंदाबांदी हुई, जिससे कई दिन से गर्मी झेल रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं श्रीविजयनगर, बीरमाना व सूरतगढ़ क्षेत्र में आंधी आने से लोगों को परेशानी हुई। हनुमानगढ़ शहर व पीलीबंगा में आंधी आई, वहीं जिले के कई क्षेत्रों में बादल छाए हुए थे।

राजधानी में इस साल की सबसे गर्म रात
भीषण गर्मी के बीच अब रात की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार रात राजधानी जयपुर में इस साल का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री रहा। जबकि रात का अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री की गिरावट के साथ 42.9 डिग्री रहा। रात और दिन के तापमान में 8.3 डिग्री का ही अंतर रहा गया, जो कि अब तक का न्यूनतम अंतर रहा।

चूरू 48.5 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। प्रदेश में दिन का सबसे गर्म तापमान जयपुर में रहा। इसके अलावा सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आस पा रहा। रात में गर्मी बढऩे से अब दिन की तरह ही रात में भी कूलर फेल हो रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकांश प्रमुख शहरों में तेज गर्मी और धूल भरी हवा की चेतावनी दी है। वहीं राजधानी जयपुर में आसमान साफ रहने के साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा।

Updated on:
06 Jun 2018 09:49 am
Published on:
06 Jun 2018 08:46 am