अलवर

धधकती कार के पास बिखरे पड़े कपड़े और चूड़ियां, देखें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे के बाद की दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Rajasthan News: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलट गए और कार में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया।
2 min read
Aug 12, 2025
Feature image
फोटो: पत्रिका

Delhi-Mumbai Expressway Accident Photos: अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का खतरनाक नज़ारा देखने को मिला। जिसमें पीछे से आ रही एक तेज कार ने पुलिस वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

लपटों में घिरी कार से आसमान तक उठता काला धुआं (फोटो: पत्रिका)

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलट गए और कार में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया।

हादसे के बाद एकत्रित हुई भीड़ (फोटो: पत्रिका)

हादसे में 4 पुलिसकर्मी और 4 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले पिनान अस्पताल और फिर प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया।

जल चुकी कार के पास बिखरे जले कपड़े मानो हादसे का मूक बयान हो (फोटो: पत्रिका)

दरअसल पुलिसकर्मी दिल्ली से एक आरोपी को लेकर जयपुर जा रहे थे। तभी पीछे से आई कार ने वैन को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बिखरी पड़ी चूड़ियां और जले हुए कपड़े (फोटो: पत्रिका)

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सड़क के किनारे उलटी पड़ी पुलिस वैन (फोटो: पत्रिका)

दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

Updated on:
12 Aug 2025 12:18 pm
Published on:
12 Aug 2025 12:16 pm