अलवर

Rajasthan News : पति और 3 माह की बेटी के बाद अब पत्नी की भी मौत, ‘हीटर’ ने ले ली तीनों की जान

तिजारा थाना शेखपुर अहीर क्षेत्र के गांव मुंडाना में शुक्रवार रात 2 बजे हीटर चलाकर एक कमरे में सोए दम्पती सहित तीन माह की बच्ची के बिस्तरों में आग लग गई।
2 min read
Dec 25, 2023
bed_caught_fire_due_to_heater.jpg

तिजारा थाना शेखपुर अहीर क्षेत्र के गांव मुंडाना में शुक्रवार रात 2 बजे हीटर चलाकर एक कमरे में सोए दम्पती सहित तीन माह की बच्ची के बिस्तरों में आग लग गई। आग से मामूम बच्ची व उसके पिता दीपक यादव (27) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी 70 प्रतिशत झुलस गई थी। घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में संजू (25) पत्नी दीपक को अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रविवार को इलाज के दौरान संजू की मौत हो गई। थाना अधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी संजू को गंभीर हालत में उपचार के लिए अलवर में भर्ती कराया था लेकिन दूसरे दिन रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

थाना अधिकारी ने बताया कि मृतक इंडियन ऑयल डिपो का टैंकर चलाता था । जो शुक्रवार रात को ही खाली कर करीब 10 बजे घर पहुंचा था । शादी हुए करीब 2 साल हुए हैं । जिनके 3 माह की बच्ची थी । हादसे में तीनों की मौत हो गई।

अब वृद्ध मां का कौन बनेगा सहारा
हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद परिवार में एक वृद्ध मां बची है। वृद्ध मां ने रोते हुए बताया कि मेरे बुढापे का सहारा ही छीन गया। अब मैं इस उम्र में कैसे जीवन यापन करुगी । वहीं दीपक की मां सुनीता ने बताया कि रात को आग लगने पर देवर व अन्य परिवारजनों को बुलाया। सबने मिलकर कमरे का गेट तोड़ा। उसके बाद संजू को बाहर निकाला। लेकिन दीपक व उसकी बेटी वहीं जल चुके थे। इसलिए उनको बचाया नहीं जा सका। कमरे में रखा अन्य सामान भी जल गया था। कमरे में गैस सिलेंडर भी रखा था, उसे भी बाहर निकाला गया।

Updated on:
25 Dec 2023 11:15 am
Published on:
25 Dec 2023 11:15 am