10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का करणपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा, सीपी जोशी बोले- मोदी की गारंटी के आगे गहलोत की गारंटियां फेल

Karanpur Vidhan Sabha Election 2023: मोदी की गारंटी के आगे अशोक गहलोत की गारंटियां फेल हो गई । जनता के वोट की ताकत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और आपके बीच का सामान्य व्यक्ति राज्य का मुख्य मंत्री बना है।
less than 1 minute read
Google source verification
karanpur_assembly_constituency.jpg

Karanpur Vidhan Sabha Election 2023: मोदी की गारंटी के आगे अशोक गहलोत की गारंटियां फेल हो गई । जनता के वोट की ताकत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और आपके बीच का सामान्य व्यक्ति राज्य का मुख्य मंत्री बना है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने रविवार को करणपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बे केसरीसिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में औरंगजेब का पाठ पढ़ाया जाता था। भाजपा की सरकार में 26 दिसंबर का दिन वीर साहिबजादों बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह जी के नाम से देश मनाएगा ।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ATM लूटने पहुंचे बदमाश, तो मुंबई में बज उठा सायरन, जानें फिर क्या हुआ?

सभा को भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, सांसद निहाल चंद, गंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ व जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह सहित कई नेताओं ने सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान हाईकोर्ट को दो वर्ष से नहीं मिल रहा स्थायी मुख्य न्यायाधीश, जानिए पूरा मामला

पदमपुर में कार्यक्रम
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने करणपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बे पदमपुर में युवा सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने की अपील की। जोशी चानणा धाम भी गए और वहां बाबा के दरबार में शीश नवाया। इस अवसर पर उन्होंने पदाधिकारियों की बैठक में करणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया।