अलवर

Rain Alert: राजस्थान में अगले 2 दिन बाद फिर पलटी मारेगा मौसम, इन 10 जिलों में बारिश की चेतावनी

IMD Rain Alert Rajasthan: राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 11 मई को अलवर सहित प्रदेश के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

2 min read
May 08, 2026
राजस्थान में बारिश। पत्रिका फाइल फोटो

अलवर। प​श्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मई की शुरुआत से राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। लेकिन, 11 मई को प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने भी अलवर सहित प्रदेश के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

इससे पहले अलवर जिले सहित कई जिलों में गुरुवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह तेज धूप और उमस रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। इस दौरान अलवर, दौसा और टोंक जिले के कई इलाकों में ओले भी गिरे। करीब 50 किमी की रफ्तार से चली हवा के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए। वहीं, सवाईमाधोपुर और कोटपूतली-बहरोड़ में भी झमाझम बारिश हुई।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम को लेकर IMD का नया अलर्ट, अगले 3 घंटे में 4 जिलों में बारिश की चेतावनी

10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि

शांतिकुंज से कालीमोरी मार्ग पर पेड़ और बिजली का पोल गिरने से रास्ता बंद हो गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक अंधड़ के बाद अलवर जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। राजगढ़, टहला, थानागाजी और सकट क्षेत्र में बारिश के साथ बेर के आकार के ओले गिरे। करीब दस मिनट तक हुई तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में मौसम ने पलटी खाई। इसी वजह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते कई जिलों में बारिश की संभावना है।

राजस्थान के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 11 मई को प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलवर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में मेघगर्जन और व्रजपात के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने जोधपुर, जैसलमेर, फलौदी और बीकानेर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक-आंध्र प्रदेश की तर्ज पर अब राजस्थान में भी महकेगी चंदन की खुशबू, इन 3 जिलों में बनेंगे चंदन वन
Also Read
View All