अलवर

IMD WEATHER ALERT : राजस्थान में अचानक मौसम विभाग ने जारी किया तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट

IMD WEATHER ALERT : राजस्थान का मौसम लगातार बदला रहा है, जिसके चलते यहां तेज बारिश (Heavy rain alert)और आंधी-तूफान हर रोज आ रहा है। इस मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही ह। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में बरसात का दौर जारी रहने वाला है। राजस्थान में अचानक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने कहा है राजसताह्ण में तेज आंधी के साथ भारी बारिश (strong thunderstorms) हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2023, 10:20 AM IST
strong-thunderstorms.jpg
3-4 जून को एक बार वापस आंधी बारिश (thunderstorm) की गतिविधियों में तेजी आएगी।

जयपुर। राजस्थान का मौसम लगातार बदला रहा है, जिसके चलते यहां तेज बारिश (Heavy rain alert)और आंधी-तूफान हर रोज आ रहा है। इस मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही ह। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में बरसात का दौर जारी रहने वाला है। राजस्थान में अचानक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने कहा है राजसताह्ण में तेज आंधी के साथ भारी बारिश (strong thunderstorms) हो सकती है। अंता में शुक्रवार को भी हल्की बारिश हुई, जबकि पिछले 24 घण्टें में अलवर , सीकर, बूंदी, जोधपुर, श्रीगंगानगर, धौलपुर, अंता और फतेहपुर में कहीं कम और कहीं अधिक बारिश हुई। जयपुर में दिन का तापमान 35.5 और रात का तापमान 24.2 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में अच्छी धूप खिली और उमस ने परेशान किया।

आगे कैसा रहेगा मौसम

3-4 जून को एक बार वापस आंधी बारिश (thunderstorm) की गतिविधियों में तेजी आएगी। बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन, तेज अंधड़ और बारिश होने की संभावना है। आंधी- बारिश की गतिविधियां राज्य के पश्चिमी उत्तरी एवं पूर्वी भागों में 5-6 जून तक जारी रहने की संभावना है। वहीं 7-8 जून से तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी की भी संभावना है।

कहां कितना दिन का तापमान: अजमेर 34.5, भीलवाड़ा 38.5, टोक 37.6, पिलानी 31.6, सीकर 33, कोटा 40.2, चित्तौड़गढ़ 39.9, उदयपुर 38.2, बाड़मेर 39.2, जोधपुर 37.3, बीकानेर 34.9, चूरू 34.5, श्रीगंगानगर 31.1 डिग्री दिन का तापमान दर्ज हुआ।

यह भी पढ़े-4 जून से फिर होगी ताबड़तोड़ बारिश , इन शहरों में तेज अंधड़ के साथ होगी ओलावृष्टि

भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट
राज्य के ज्यादातर इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश (Thunderstorm) हो रही है। शुरू में यहां बारिश तेज हो रही थी, जो अब धीरे-धीरे धीमी होने लगी है। हालांकि कुछ इलाकों में अभी कुछ दिन ओर ऐसे ही तेज बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी जयपुर के साथ राज्य के संभागों में तेज बारिश आने के आंशका है।

Updated on:
3 Jun 2023, 10:20 AM IST
Published on: