
अलवर. अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में जिले में कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन खूब रंग जमा कवि सम्मेलन में ख्याति नाम कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाई इस सम्मेलन में विनीत चौहान की कविता सेना के थोड़े से कदम बढ़ा देती इस पार्क नाम की चिड़िया को धरती से मिटा देते को खूब सराय गया। कवि सम्मेलन से पूर्व शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कवि सम्मेलन की शुरुआत की। कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवियों ने भाग लिया।
अलीगढ़ से आए कवि विष्णु सक्सेना ने अपने गीतों से श्रोताओं को बांधे रखा उनकी रचना बातें तेरी शहद से तेरा रंग है। गुलाबी सब कुछ भला भला है बस एक है खराबी तेरी आंख के मयखाने में जो एक बार डूबे दावा है जिंदगी भर कहलाएगा शराबी, वहीं दिल्ली से आई कवियत्री डॉक्टर कीर्ति काले कवि सम्मेलन की शुरुआत में सरस्वती वंदना गाकर कवि सम्मेलन की शुरुआत की। इसके बाद कोटा से आए कभी बाबू बंजारा में राजस्थानी गीत सुनाए कवि सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में शहर के लोग उपस्थित रहे।