6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्र कल से, यह रहेगा घट स्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त

मातामह (नानी) श्राद्ध मंगलवार को मनाया जाएगा। इस बार सोमवार को सुबह 11:31 बजे बाद ही अमावस्या तिथि आ गई थी, यह मंगलवार को सुबह 9 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि आ जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
navratra sthapna

navratra sthapna

बीकानेर. मातामह (नानी) श्राद्ध मंगलवार को मनाया जाएगा। इस बार सोमवार को सुबह 11:31 बजे बाद ही अमावस्या तिथि आ गई थी, यह मंगलवार को सुबह 9 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि आ जाएगी। इस कारण मातामह श्राद्ध शुरू हो जाएगा।
साथ ही एक पखवाड़े से चले आ रहे श्राद्धपक्ष की पूर्णाहुति हो जाएगी। पंचागकर्ता पंडित राजेन्द्र किराड़ू के अनुसार बुधवार को सुबह ७:३२ बजे तक ही प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि आ जाएगी।

सज रहे मंदिर
शारदीय नवरात्र बुधवार से शुरू हो जाएंगे। देवी मंदिरों को रंगीन रोशनियों से सजाया जा रहा है। नौ दिनों तक देवी उपासना का महत्व रहेगा। बंगाली मंदिर सहित कई स्थानों पर देवी प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। नवरात्रा के दौरान शहर में कई स्थानों पर दुर्गापूजा महोत्सव मनाया जाएगा। नवरात्र में इस बार एक तिथि कम होगी, तो एक तिथि बढ़ जाएगी। पंडित किराड़ू के अनुसार पहले दिन बुधवार को प्रतिपदा व द्वितिया तिथि एक साथ है। इसी तरह आगे षष्ठी तिथि दो दिन है। इस कारण नौ दिन नवरात्र रहेंगे।

घट स्थापना का यह रहेगा श्रेष्ठ मुहूर्त
नवरात्र के दिन सुबह 11:15 बजे से 12:15 बजे तक घट स्थापना का विशेष मुहूर्त है। इसके अलावा सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12:25 व 12:40 से 1:45 बजे तक मुहूर्त श्रेष्ठ रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग