अलवर

Matsya Utsav 2026: अलवर में चार दिवसीय मत्स्य उत्सव, पंजाबी सिंगर अखिल खाब की म्यूजिकल नाइट रहेगी खास

अलवर में चार दिवसीय मत्स्य उत्सव-2026 का आगाज 25 नवंबर से होगा। उत्सव की शुरुआत तड़के 5:30 बजे जगन्नाथ मंदिर में महाआरती के साथ होगी। अगले चार दिनों तक शहर में योग, साइकिल रैली, अंतरिक्ष दर्शन, हेरिटेज वॉक, दीपमाला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 3:51 PM IST
Matsya Utsav 2026
मत्स्य उत्सव (फाइल फोटो - पत्रिका)

अलवर शहर में पर्यटन और संस्कृति का रंग जमने वाला है। मत्स्य उत्सव-2026 की शुरुआत बुधवार से होगी। चार दिन तक चलने वाले इस उत्सव में शहरवासियों और पर्यटकों के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत सुबह 5:30 बजे जगन्नाथ मंदिर में महाआरती के साथ होगी। इसके बाद कंपनी बाग में योगा फॉर ऑल, बायोडायवर्सिटी पार्क में वन विहार और मोती डूंगरी पर अंतरिक्ष दर्शन कार्यक्रम होगा। शाम को पोल मलखंब के प्रदर्शन और कवि सम्मेलन के साथ पहले दिन का समापन होगा।

पहले दिन महाआरती से अंतरिक्ष दर्शन तक कार्यक्रम

25 नवंबर को सुबह 5:30 बजे जगन्नाथ मंदिर में महाआरती होगी। सुबह 7 बजे कंपनी बाग में योगा फॉर ऑल और 9 बजे बायोडायवर्सिटी पार्क में वन विहार आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 से रात 8 बजे तक मोती डूंगरी पर अंतरिक्ष दर्शन कार्यक्रम चलेगा। यहां लोग दूरबीन से अंतरिक्ष की दुनिया को करीब से देख सकेंगे। शाम 6 बजे कंपनी बाग में पोल मलखंभ का प्रदर्शन होगा, जबकि शाम 7 बजे कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

दूसरे दिन साइकिल रैली और पंजाबी सिंगर की म्यूजिकल नाइट

26 नवंबर को सुबह 7:30 बजे नेहरू गार्डन से प्रताप बंध नाका तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे आरआर कॉलेज में मेहंदी, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी। सुबह 11:30 बजे भर्तृहरि नाटिका का मंचन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे नंगली सर्किल पर मेहंदी उत्सव होगा। शाम 7 बजे महल चौक में म्यूजिकल नाइट आयोजित होगी। इसमें पंजाबी गायक अखिल खाब अपनी प्रस्तुति देंगे।

तीसरे दिन निकलेगी हेरिटेज वॉक, होगी दीपमाला

27 नवंबर को सुबह 7 बजे होप सर्कस से मूसी महारानी की छतरी तक हेरिटेज वॉक निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे होप सर्कस से सागर जलाशय तक शोभायात्रा निकलेगी। शाम 6 बजे सागर जलाशय पर दीपमाला सजाई जाएगी। इसके बाद शाम 7 बजे महल चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

अंतिम दिन फ्लावर शो और पेट एनिमल शो

28 नवंबर को उत्सव के अंतिम दिन सुबह 9:30 बजे कंपनी बाग में फ्लावर शो आयोजित होगा। सुबह 10:30 बजे फोटो प्रदर्शनी और पेट एनिमल शो होगा। दोपहर 1 बजे भानगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस तरह चार दिनों तक चलने वाला मत्स्य उत्सव धार्मिक आयोजनों, कला, संगीत, पर्यटन और मनोरंजन का संगम बनेगा।

Updated on:
24 Nov 2026, 3:51 PM IST
Published on: