24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / Alwar: अलवर में सरसों के भाव 10,800 रुपए पहुंचे, 12 हजार तक जाने का अनुमान

Alwar: अलवर में सरसों के भाव 10,800 रुपए पहुंचे, 12 हजार तक जाने का अनुमान

Mustard Price Jump: अलवर की कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव 10,800 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा है। एक महीने में करीब 2 हजार रुपए की तेजी से तेल मिलों के सामने सरसों की कमी का संकट खड़ा हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 24 Nov 2026, 11:37 AM IST

Mustard Price Jump

सरसों के भाव 10,800 रुपए (फोटो - पत्रिका)

Mustard Price Jump: सरसों के दामों में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव 10 हजार 800 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। पिछले एक महीने में ही कीमतों में करीब 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल का उछाल आया है। मंडी में सरसों की आवक कम होने और बाजार में मांग के मुकाबले आपूर्ति घटने से भाव लगातार बढ़ रहे हैं। इसका असर अब तेल मिलों पर भी दिखाई देने लगा है। सरसों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से अलवर की कुछ तेल मिलों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का अनुमान है कि यही स्थिति बनी रही तो सरसों के भाव 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच सकते हैं।

एक महीने में 2 हजार रुपए महंगी हुई सरसों

व्यापारियों के अनुसार पिछले सीजन में सरसों की बुवाई कम रकबे में हुई थी। इसका असर अब मंडियों में सरसों की आवक पर पड़ रहा है। बाजार में जितनी सरसों की मांग है, उसके मुकाबले आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में खरीददारों के बीच सरसों को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है और भाव में तेजी बनी हुई है।

हालांकि इस तेजी का फायदा सभी किसानों को नहीं मिल पाएगा। अधिकांश किसान अपनी उपज पहले ही कम भाव पर बेच चुके हैं। अब जिन किसानों के पास सरसों का स्टॉक बचा हुआ है, उन्हें बढ़ी हुई कीमतों का फायदा मिलने की उम्मीद है।

अलवर में 1.35 लाख हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य

इस सीजन में अलवर जिले में सरसों की बुवाई का लक्ष्य एक लाख 35 हजार 250 हेक्टेयर रखा गया था। इसके मुकाबले अब तक एक लाख 34 हजार 906 हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है। यानी लक्ष्य के लगभग बराबर बुवाई हुई है। व्यापारियों के मुताबिक पिछले सीजन में कम बुवाई के कारण मौजूदा समय में मंडियों में सरसों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है।

खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी का भी असर

सरसों के भाव बढ़ने के पीछे सिर्फ स्थानीय बाजार की स्थिति ही जिम्मेदार नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों और तिलहन की कीमतों में तेजी का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर सरसों की कम उपलब्धता ने कीमतों को और बढ़ा दिया है।

तेल मिलों को जरूरत के अनुसार सरसों नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कुछ मिलों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। यदि मंडियों में आवक नहीं बढ़ी और मांग बनी रही तो आने वाले दिनों में कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है। व्यापारियों की नजर अब सरसों की नई आवक और बाजार की मांग पर टिकी हुई है।