अगर आपको आसमान में चमकते तारों, ग्रहों और अंतरिक्ष की दुनिया को जानने का शौक है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। मत्स्य उत्सव-2026 के तहत 25 नवंबर को अलवर की ऐतिहासिक मोती डूंगरी पर अंतरिक्ष दर्शन यानी एस्ट्रोटूरिज्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन और स्पेस इंडिया के संयुक्त सहयोग से होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। खास बात यह है कि यहां सिर्फ दूरबीन से ग्रहों को देखने का मौका ही नहीं मिलेगा, बल्कि आधुनिक तकनीक के जरिए अंतरिक्ष की दुनिया को महसूस भी कर सकेंगे।