अलवर

अलवर में नाबालिग लडक़ी से गैंगरेप, लहूलुहान हालत में ओवरब्रिज पर फेंका, बेहोश हालत में मिली

अलवर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप कर नाबालिग युवती को तिजारा फाटक पुलिए पर फेंक दिया गया।
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2022, 9:38 PM IST
घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य अधिकारी सामान्य अस्पताल पहुंचे। पीडि़ता की हालत के बारे में जानकारी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम और अन्य पुलिस अधिकारी तिजारा फाटक ओवरब्रिज पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने वहां घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले।
अलवर में नाबालिग लडक़ी से गैंगरेप, लहूलुहान हालत में ओवरब्रिज पर फेंका, बेहोश हालत में मिली

अलवर. शहर में नाबालिग लडक़ी से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार में सवार कुछ युवक मंगलवार रात एक नाबालिग लडक़ी को लहूलुहान हालत में तिजारा फाटक ओवरब्रिज पर फेंक गए। पुलिस ने गंभीर हालत में पीडि़ता को सामान्य अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है। वहीं, घटना के बाद की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। मुल्जिमों की तलाश में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे एक कार में सवार होकर कुछ आए और तिजारा फाटक ओवरब्रिज के ऊपर कार में नाबालिग लडक़ी को फेंककर फरार हो गए। पीडि़ता के गुप्तांगों से रक्त बह रहा था। बेहोशी की सी हालत में लडक़ी को सडक़ पर पड़ा देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत शिवाजी पार्क थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता को तुरंत सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पीडि़ता की गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य अधिकारी सामान्य अस्पताल पहुंचे। पीडि़ता की हालत के बारे में जानकारी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम और अन्य पुलिस अधिकारी तिजारा फाटक ओवरब्रिज पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने वहां घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले।

अमानवीयता की हद

मौके पर लोगों ने पत्रिका को बताया कि जिस समय बच्ची दर्द से कराह रही थी। उस समय कुछ युवक पीडि़ता को अस्पताल पहुंचाने की बजाय मोबाइल से पीडि़ता का वीडियो बना रहे थे। इनमें से कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीडि़ता को अस्पताल पहुंचाया गया।

गैंगरेप का संदेह, जांच कर रहे

उधर, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम का कहना है कि करीब 15-16 वर्षीय नाबालिग लडक़ी को मंगलवार रात कार सवार अज्ञात व्यक्ति तिजारा फाटक ओवरब्रिज के ऊपर फेंक गए। पीडि़ता के गुप्तांगों से रक्त बह रहा है। संभवतया: पीडि़ता से गैंगरेप हुआ है। पीडि़ता काफी घबराई हुई है और वह अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने मामले में गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है।

फोटो व वीडियो- प्रदीप सिंह

Published on: