अलवर

बदमाशों ने युवक का किया अपहरण, मारपीट कर हरियाणा बॉर्डर पर पटक गए

कस्बे के सामुदायिक भवन के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर से पिकअप गाड़ी लेकर आ रहे हमींदपुर निवासी युवक का स्कॉर्पियो व बोलेरो कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

less than 1 minute read
Dec 16, 2022
alwar.jpg

बहरोड़। कस्बे के सामुदायिक भवन के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर से पिकअप गाड़ी लेकर आ रहे हमींदपुर निवासी युवक का स्कॉर्पियो व बोलेरो कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वहीं राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर मारपीट कर पटक गए।

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि हमींदपुर निवासी सत्यवीर ने मामला दर्ज कराया है कि उसका बेटा सुनील उर्फ सोनू पिकअप गाड़ी लेकर बहरोड़ आ रहा था।जिसके साथ में बहरोड़ निवासी अमन कुमार बैठा हुआ था। जैसे ही वह पिकअप गाड़ी सामुदायिक भवन बहरोड़ के पास लेकर आए तो एक स्कॉर्पियो व बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए हमींदपुर निवासी गौरव व बन्हड़ निवासी राकेश गुर्जर सहित तीन चार अन्य लोग सुनील उर्फ सोनू का अपहरण ले गए।

मारपीट कर पटक गए पेट्रोल पंप के पास
पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो व बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाश सुनील उर्फ सोनू का अपहरण कर राजस्थान हरियाणा बॉर्डर के पास एक पेट्रोल पंप के पास पटक गए। जहां से युवक तसींग गांव के बस स्टैंड पर किसी वाहन चालक से लिफ्ट लेकर पहुंच गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

युवक के पास है डीजे सेट
अपह्रत युवक सुनील उर्फ सोनू डीजे का कार्य करता है। वहीं अपह्रत युवक के पिता ने बताया कि गांव के गौरव व बन्हड़ निवासी राकेश गुर्जर से वह करीब तीस से पैतीस लाख रुपए मांगता है। इसी रंजिश के चलते उन्होंने इसका अपहरण किया है।

Published on:
16 Dec 2022 07:27 pm