रात भर ढूंढते रहे परिजन, सुबह मिला शव
पुलिस ने बताया कि मृतक मुकेश दिहाडी मजदूरी करता था। बुधवार सुबह जयपुर मजदूरी करने चला गया। जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी शीला ने मृतक के भाई अशोक को फोन कर उससे मुकेश के आने के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से मना कर दिया। इस पर परिजन रात भर रिश्तेदारों व उसके संभावित स्थानों पर उसे ढूंढते रहे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।