अलवर

हनुमान बेनीवाल के भाई विधायक नारायण बेनीवाल सड़क दुर्घटना में चोटिल, दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पिकअप ने मारी टक्कर

MLA Narayan Beniwal Accident: खींवसर से विधायक नारायण बेनीवाल अलवर के शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वे आंदोलन स्थल पर किसानों से मिलने जा रहे थे।
less than 1 minute read
Dec 27, 2020
MLA Narayan Beniwal Injured In Road Accident At Delhi Jaipur Highway
हनुमान बेनीवाल के भाई विधायक नारायण बेनीवाल सड़क दुर्घटना में घायल, दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पिकअप ने मारी टक्कर

अलवर. Narayan Beniwal Accident: अलवर जिले के शाहजहांपुर स्थित राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर रविवार दोपहर 1 बजे रालोपा अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल के भाई और खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल की दुर्घटना में चोटिल हो गए हैं। उनके सिर और हाथ में चोटें आई हैं। उन्हें बहरोड़ के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नारायण बेनीवाल रविवार को शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों से मिलने जा रहे थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बॉर्डर के नजदीक ही एक पिकअप ने उनकी फॉर्चूनर गाडी को टक्कर मारी दी । नारायण बेनीवाल आगे की सीट पर बैठे थे। भिड़ंत होते की कार के एयर बैग खुल गए और बड़ा हादसा टल गया। उनके साथ चार और लोग गाड़ी में सवार थे। उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल और रालोपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्पर्धा चौधरी सहित कई पार्टी के नेता विधायक नारायण बेनीवाल से मिलने के लिए कैलाश अस्पताल बहरोड़ पहुंचे।

वन वे होने के कारण हुआ हादसा

किसान आंदोलन के कारण राष्ट्रीय-राजमार्ग को वन-वे किया हुआ है। वे गलत दिशा से आ रहे थे। हाइवे पर कट से तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पिकअप चालाक मौके से फरार हो गया। नारायण बेनीवाल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता और पुलिस मौजूद है।

Updated on:
27 Dec 2020 01:52 pm
Published on:
27 Dec 2020 01:52 pm