अलवर

Good News: अलवर शहर के पटरी पार इलाके में जल्द बनेंगी 40 से ज्यादा सड़कें, जानें कहां-कहां?

अलवर शहर के पटरी पार इलाके में यूआईटी 40 से ज्यादा सड़कों का निर्माण करेगी।

2 min read
May 27, 2025
Photo- Patrika

अलवर शहर के पटरी पार इलाके में अब विकास का पहिया घूमेगा। यूआईटी यहां 40 से ज्यादा सड़कों का निर्माण करेगी। इससे करीब दो लाख आबादी को लाभ मिलेगा। मुख्य शहर में भी सड़कों से लेकर पार्कों का विकास होगा। इन सभी कार्यों पर करीब 13 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यूआईटी ने टेंडर करके वर्कऑर्डर जारी कर हैं। शहर के पटरी पार इलाका विकास से अछूता रहा। यहां प्रशासनिक मशीनरी से लेकर नेताओं की नजरें कम गई। यहां के लोग खुद को ठगा महसूस करने लगे थे। बालिकाओं के पढ़ने के लिए विद्यालय नहीं था। साथ ही सड़कें टूटी हुई थीं।

राजस्थान पत्रिका ने यहां विकास का मुद्दा उठाया तो वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बजट के जरिए बालिका कन्या महाविद्यालय पटरी पार मंजूर कराया। साथ ही अब सड़कों को भी मंजूरी दी है। इससे विकास की गति पटरी पार इलाके में बढ़ेगी। इसके अलावा मुख्य शहर के वार्डों में भी कई सड़कें बनाई जाएंगी। पटरी पार इलाके की जनता काफी समय से जर्जर सड़कों से गुजर रही थी। वार्डों में बुरा हाल था। संपर्क मार्ग कटे हुए थे। इन सड़कों के बनने से करीब 9 वार्डों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही करीब 2 लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा।

यहां भी होंगे विकास कार्य

खुदनपुरी के विभिन्न स्थानों पर सीसी सड़क।

दिवाकरी में विभिन्न स्थानों पर सीसी सड़क।

सोना विहार, मोती नगर, जनता कॉलोनी, मूंगस्का में कई सड़कों का निर्माण।

लक्ष्मी नगर, विवेकानंद नगर, जाट कॉलोनी में कई सड़कों का निर्माण होगा।

बख्तल की चौकी से हनुमान सर्किल तक का काम।

पटरी पार इलाके में नवीन कन्या महाविद्यालय बनने जा रहा है। अब वहां की सड़कें भी बनेंगी। तेजी से कार्य होगा। इस क्षेत्र के विकास के लिए कमी नहीं छोड़ेंगे।

-संजय शर्मा, पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

भूगोर में सीसी सड़क, मोती डूंगरी चिल्ड्रन पार्क का विकास, अरावली विहार फेस एक व दो में दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, मनु मार्ग पर मरम्मत का कार्य, अंबेडकर नगर में कार्य, वैशाली नगर में विकास कार्य होंगे।

Published on:
27 May 2025 09:03 am
Also Read
View All

अगली खबर