22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में एक साथ 4 सरकारी शिक्षक सस्पेंड, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने देर रात की कार्रवाई; जानें क्यों?

राजस्थान शिक्षा निदेशालय ने चार शिक्षकों को निलम्बित करने की कार्रवाई की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने सोमवार रात इस संबंध में आदेश जारी किए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 27 May 2025, 7:28 AM IST

Director of Secondary Education

Photo- Patrika

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के गणित व संस्कृत विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान गोपनीयता भंग करने पर शिक्षा निदेशालय ने चार शिक्षकों को निलम्बित करने की कार्रवाई की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने सोमवार रात इस संबंध में आदेश जारी किए।

निदेशालय के अनुसार बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा के गणित विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर के वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश सैनी को आवंटित की गई। सैनी ने उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुरक्षित एवं गोपनीय रूप से नहीं कर इन्टर्न कर रहे छात्रों के समक्ष खुली छोड़ दी। इसी विद्यालय की हिन्दी साहित्य की व्याख्याता मीनाक्षी अरोड़ा ने इन उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी। ऐसे में व्याख्याता मीनाक्षी अरोड़ा एवं वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश सैनी को निलम्बित कर दिया गया है।

इसी प्रकार बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा के संस्कृत विषय की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए रा.उ.मा.वि., बागोट (डीडवाना-कुचामन) के वरिष्ठ शिक्षक भवरूदीन को आवंटित की गई। परीक्षक ने साथी शिक्षक प्रदीप कुमार शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बडी (मकराना) का सहयोग लिया। प्रदीप और उसके पिता से उत्तर-पुस्तिकाओं में केजिंग करवाई।

उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गोपनीय रूप से नहीं करने पर वरिष्ठ शिक्षक भवरूद्दीन एवं शिक्षक प्रदीप कुमार शर्मा को तत्काल निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही दोनों शिक्षकों को परीक्षक कार्य से तीन वर्ष के लिए विवर्जित कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Jaipur Septic Tank Accident: मिट्टी से सोना निकालने सेप्टिक टैंक में उतरे मजदूर, जहरीली गैस से 4 की मौत