अलवर

अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा में मतदान समाप्त, देखें दिनभर का पूरा अपडेट

Municipal Election Phase 2 Voting: नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा जिलों के 15 निकायों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे चली हुई।
5 min read
Sep 11, 2026
municipal election voting
मतदान जारी (फोटो - पत्रिका)

Municipal Election Phase 2 Voting: नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा जिलों के 15 निकायों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे चली हुई।

यहां हुए मतदान

अलवर जिला: जिले की 7 नगर पालिकाओं- कठूमर, खेरली, थानागाजी, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़-रामबास और बड़ौदामेव में मतदान।
कोटपूतली-बहरोड़ जिला: यहां नगर परिषद बहरोड़ समेत नीमराना, मांढ़ण और बर्डोद नगर पालिका में मतदान।
खैरथल-तिजारा जिला: क्षेत्र के चार प्रमुख कस्बों-किशनगढ़बास, मुंडावर, कोटकासिम और टपूकड़ा नगर पालिकाओं में मतदान।

दिनभर मतदान सुचारू रहा, हालांकि कुछ केंद्रों पर मतदाताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हल्की कहासुनी की घटनाएं सामने आईं। अलवर के राजगढ़ स्थित वार्ड नंबर 32 में तकनीकी खराबी के चलते ईवीएम बंद हो गई, जिससे करीब 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। हालांकि निर्वाचन दल ने तुरंत खराबी को दुरुस्त कर प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी और प्रशासनिक निगरानी के बीच समूची चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

कितना हुआ मतदान ?

अलवर जिले में शाम 6 बजे तक मतदान

  • कठूमर नगर पालिका: 85.79%
  • खेरली नगर पालिका: 82.26%
  • थानागाजी नगर पालिका: 86.99%
  • राजगढ़ नगर पालिका: 83.64%
  • लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका: 86.70%
  • गोविंदगढ़ नगर पालिका: 86.35%
  • बड़ौदामेव नगर पालिका: 89.74%

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में शाम 6 बजे तक मतदान

  • बहरोड़ नगर परिषद: 85.50%
  • नीमराना नगर पालिका: 88.56%
  • मांढ़ण नगर पालिका: 87.98%
  • बर्डोद नगर पालिका: 87.10%

खैरथल-तिजारा जिले में शाम 6 बजे तक मतदान

  • किशनगढ़बास नगर पालिका: 88.17%
  • मुंडावर नगर पालिका: 88.97%
  • कोटकासिम नगर पालिका: 89.56%
  • टपूकड़ा नगर पालिका: 87.55%

दोपहर 3 बजे तक वोटिंग, बड़ौदामेव 84.90% के साथ शीर्ष पर

अलवर जिले के बड़ौदामेव में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए सर्वाधिक 84.90 प्रतिशत मतदान किया। इसके अलावा थानागाजी में 78.39%, कठूमर में 77.75% और लक्ष्मणगढ़ में 75.01% वोटिंग हुई। खैरथल-तिजारा जिले में टपूकड़ा 79.84% और मुंडावर 78.75% के साथ आगे रहे, जबकि किशनगढ़बास व कोटकासिम में भी 77% से अधिक वोट पड़े। कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में नीमराना में 77.46%, मांढ़ण में 74.38% और बहरोड़ नगर परिषद में 68.31% मतदान दर्ज हुआ। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान रहा।

अलवर जिले में दोपहर 3 बजे तक मतदान

  • कठूमर नगर पालिका: 77.75%
  • खेरली नगर पालिका: 71.32%
  • थानागाजी नगर पालिका: 78.39%
  • राजगढ़ नगर पालिका: 67.18%
  • लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका: 75.01%
  • गोविंदगढ़ नगर पालिका: 74.49%
  • बड़ौदामेव नगर पालिका: 84.90%

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दोपहर 3 बजे तक मतदान

  • बहरोड़ नगर परिषद: 68.31%
  • नीमराना नगर पालिका: 77.46%
  • मांढ़ण नगर पालिका: 74.38%
  • बर्डोद नगर पालिका: 74.1%

खैरथल-तिजारा जिले में दोपहर 3 बजे तक मतदान

  • किशनगढ़बास नगर पालिका: 77.07%
  • मुंडावर नगर पालिका: 78.75%
  • कोटकासिम नगर पालिका: 78.06%
  • टपूकड़ा नगर पालिका: 79.84%

अलवर जिले में दोपहर 1 बजे तक मतदान

  • कठूमर नगर पालिका: 62.55%
  • खेरली नगर पालिका: 56.50%
  • थानागाजी नगर पालिका: 62.97%
  • राजगढ़ नगर पालिका: 52.08%
  • लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका: 61.93%
  • गोविंदगढ़ नगर पालिका: 58.19%
  • बड़ौदामेव नगर पालिका: 75.13%

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दोपहर 1 बजे तक मतदान

  • बहरोड़ नगर परिषद: 49.32%
  • नीमराना नगर पालिका: 62.55%
  • मांढ़ण नगर पालिका: 60.57%
  • बर्डोद नगर पालिका: 59.88%

खैरथल-तिजारा जिले में दोपहर 1 बजे तक मतदान

  • किशनगढ़बास नगर पालिका: 62.09%
  • मुंडावर नगर पालिका: 65.77%
  • कोटकासिम नगर पालिका: 65.72%
  • टपूकड़ा नगर पालिका: 68.80%

अलवर जिले में सुबह 10 बजे तक मतदान

अलवर जिले में सुबह 10 बजे तक बड़ौदामेव में सबसे अधिक 44.02 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं अन्य पालिकाओं में वोटिंग की रफ्तार अच्छी रही।

  • कठूमर नगर पालिका: 30.35%
  • खेरली नगर पालिका: 24.87%
  • थानागाजी नगर पालिका: 33.06%
  • राजगढ़ नगर पालिका: 24.15%
  • लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका: 30.28%
  • गोविंदगढ़ नगर पालिका: 26.74%
  • बड़ौदामेव नगर पालिका: 44.02%

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सुबह 10 बजे तक मतदान

  • बहरोड़ नगर परिषद: 23.79%
  • नीमराना नगर पालिका: 31.70%
  • मांढ़ण नगर पालिका: 30.73%
  • बर्डोद नगर पालिका: 31.61%

खैरथल-तिजारा जिले में सुबह 10 बजे तक मतदान

  • किशनगढ़बास नगर पालिका: 31.32%
  • मुंडावर नगर पालिका: 38.84%
  • कोटकासिम नगर पालिका: 36.22%
  • टपूकड़ा नगर पालिका: 39.44%

देखें मतदान की खास झलकियां

नीमराणा में सिलारपुर में महिलाओं ने किया मतदान
 दौलतसिंहपुरा गांव के वार्ड नं में पहली बार मतदान करने आई युवतियां
विधायक सुखवंत सिंह किया मतदान 
बड़ौदामेव नगर पालिका की 105 साल की रूमा देवी ने डाला अपना वोट
नीमराणा माधोसिंघपुरा बूथ पर सेल्फी लेते वोटर 
लक्ष्मणगढ़ में आदर्श बूथ का निरीक्षण करती एसडीएम 
लक्ष्मणगढ़ में चुनावी माहौल 
गोविंदगढ़
राजगढ़ क्षेत्र के थाना राजाजी गांव में बूथों पर लगी मतदाताओं की कतार 
मुंडावर के बूथ नंबर 7 पर 96 वर्षीय गिन्दोड़ी देवी वोट देने जाती हुई
नीमराणा में सिंगर अमित चौधरी व उनकी पत्नी छम्मा तिवारी ने जनकसिंहपुरा के वार्ड 12 में किया मतदान 
गोविंदगढ़ में मतदान के दौरान आराम करती महिला प्रत्याशी 
अलवर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने किया लक्ष्मणगढ़ में निरीक्षण  
राजगढ़ क्षेत्र के आदर्श मतदान में रिटर्निंग अधिकारी - सीमा मीना (SDM)  
नीमराणा में बूथों का निरीक्षण करने पंहुची कोटपूतली-बहरोड जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता
नीमराणा में बूथों का निरीक्षण करने पंहुची कोटपूतली-बहरोड जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता
Updated on:
11 Sept 2026 07:02 pm
Published on:
11 Sept 2026 12:02 pm