अलवर

अलवर शहर में हादसा, लोक परिवहन से नीचे कुचलने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

लोक परिवहन बस के नीचे कुचल जाने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2020, 5:01 PM IST
One Dies In Road Accident With Lok Parivahan Bus In Alwar
अलवर शहर में हादसा, लोक परिवहन से नीचे कुचलने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

अलवर. शहर के तिजारा फाटक ओवरब्रिज और टेल्को चौराहा के बीच शनिवार दोपहर लोक परिवहन बस के नीचे कुचलने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

शिवाजी पार्क थानाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि शिवाजी पार्क के भगवानपुरा निवासी गोपालसिंह (35) पुत्र इंद्रसिंह राजपूत शनिवार दोपहर डेढ़ बजे अपने आठ वर्षीय पुत्र को लेकर बाइक से बाजार आया था। वह सेटरिंग का काम करता था। प्लास्टिक के पाइप लेकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में तिजारा फाटक ओवरब्रिज से टेल्को चौराहा के बीच स्थित एक मैरिज गार्डन के सामने दूसरी बाइक को बचाने के प्रयास में गोपालसिंह की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे गोपालसिंह बाइक से उछलकर रोड के दूसरी तरफ जाकर गिरा और सामने से आ रही लोक परिवहन बस के नीचे कुचल गया। बस के पिछले टायर के नीचे आने से गोपाल सिंह का सिर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, लोक परिवहन बस को जब्त कर लिया। घटना के बाद चालक मौके से पुरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। पोस्टमार्टम अस्पताल में भी काफी लोगों की भीड़ रही।

बालक को मामूली चोटें आई

थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान गोपालसिंह की बाइक पर उसका लडक़ा भी बैठा हुआ था। बाइक डिवाइडर से टकराने पर लडक़ा वहीं बाइक के पास ही गिर गया। उसके मामूली चोटें आई हैं।

तस्वीर- प्रतीकात्मक फोटो

Published on: